जोबला में बांटे गये 3061 मच्छरदानी

Published at :30 Nov 2016 4:54 AM (IST)
विज्ञापन
जोबला में बांटे गये 3061 मच्छरदानी

जादूगोड़ा : मुसाबनी प्रखंड के माटीगोड़ा पंचायत अंतर्गत जोबला गांव में मंगलवार को मेडिकेटेड मच्छरदानी का वितरण डॉ प्रभावती टोपनो की मौजूदगी में किया गया. इसका शुभारंभ मुखिया कार्तिक हेम्ब्रम ने किया. श्री हेम्ब्रम ने कहा कि प्रखंड का यह क्षेत्र मलेरिया से सर्वाधिक प्रभावित हैं. इसलिए योजना का शुभारंभ यहीं से किया गया हैं. […]

विज्ञापन

जादूगोड़ा : मुसाबनी प्रखंड के माटीगोड़ा पंचायत अंतर्गत जोबला गांव में मंगलवार को मेडिकेटेड मच्छरदानी का वितरण डॉ प्रभावती टोपनो की मौजूदगी में किया गया. इसका शुभारंभ मुखिया कार्तिक हेम्ब्रम ने किया. श्री हेम्ब्रम ने कहा कि प्रखंड का यह क्षेत्र मलेरिया से सर्वाधिक प्रभावित हैं. इसलिए योजना का शुभारंभ यहीं से किया गया हैं.

बताया गया कि जोबला में कुल 3061 मच्छरदानी बांटा गया. डॉ टोपनो ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुसाबनी प्रखंड क्षेत्र में मलेरिया से संपूर्ण सुरक्षा के लिए मेडिकेटेड मच्छरदानी बांटा जा रहा हैं. कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों के बीच मलेरिया और मौसमी बीमारियों से संबंधित दवाईयां भी बांटी गयी. मौके पर लाभुकों में रामदास सबर, सुरू सबर, भेकड़े सबर, पांडु सबर, चेरेंग सबर, पुटी सबर, गुरूवारी सबर, सोनिया सबर आदि शामिल थे. जबकि इस अवसर पर दिलीप कुमार महतो, भीमसेन पात्रे, हिकीम मुर्मू, विक्रम हेम्ब्रम, विनोद सिंह, सत्यनारायण भकत, जयंत कुमार, सुभाष रंजन पात्रे, जयप्रकाश सिंह, सुलेखा कुंडू, तपन कुमार घोष, दीपक मंडल, सहिया जीरामुनी टुडू आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola