राष्ट्र का चरित्र निर्माण करते हैं शिक्षक : डीआरएम

Published at :29 Nov 2016 4:48 AM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्र का चरित्र निर्माण करते हैं शिक्षक : डीआरएम

मनोहरपुर : राष्ट्र का चरित्र निर्माण करने में शिक्षकों की भूमिका सबसे अहम होती है. शिक्षा के बल पर ही हर इंसान अपने चरित्र निर्माण करता है. इसलिए छात्रों को अपने शिक्षक के प्रति सम्मान व आदर से पेश आना चाहिए. उक्त बातें चक्रधरपुर रेलमंडल प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद ने बंडामुंडा रेलवे उच्च विद्यालय में वार्षिकोत्सव […]

विज्ञापन

मनोहरपुर : राष्ट्र का चरित्र निर्माण करने में शिक्षकों की भूमिका सबसे अहम होती है. शिक्षा के बल पर ही हर इंसान अपने चरित्र निर्माण करता है. इसलिए छात्रों को अपने शिक्षक के प्रति सम्मान व आदर से पेश आना चाहिए. उक्त बातें चक्रधरपुर रेलमंडल प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद ने बंडामुंडा रेलवे उच्च विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही.

इससे पहले उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ में दीप प्रज्वलित कर किया. वार्षिकोत्सव में स्कूल के विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया. इस अवसर पर चक्रधरपुर सर्वो की अध्यक्ष श्रीमती मंजू प्रसाद, उपाध्यक्ष श्वेता रंजन समेत सीनियर डीइइ अतुल कुमार उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के प्राचार्या श्रीमती बीएल मिश्रा, बीसीपात्र, राजेंद्र कुमार, विजय कुमार, अवधेश कुमार, एके मल्लिक, डीके साहू, एके शेठी, ब्रजेश चौधरी, एके बेरा, किरण झा, पीके शेठी एवं अंजू यादव की विशेष भूमिका रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola