बैकडेट से चावल इंट्री का सेविकाओं ने किया विरोध

Published at :29 Nov 2016 4:48 AM (IST)
विज्ञापन
बैकडेट से चावल इंट्री का सेविकाओं ने किया विरोध

पटमदा : पटमदा सीडीपीअो कार्यालय में सोमवार को सीडीपीअो मेबिस मुंडु के समक्ष निरुपमा महतो के नेतृत्व में सेविकाअों ने अक्तूबर माह में दोबारा बैक डेट से 163 किलो चावल की रजिस्टर में फर्जी इंट्री करने का विरोध किया. इस संबंध में निरूपमा महतो ने कहा कि पटमदा में 122 आंगनबाड़ी सेंटर है. बच्चों के […]

विज्ञापन

पटमदा : पटमदा सीडीपीअो कार्यालय में सोमवार को सीडीपीअो मेबिस मुंडु के समक्ष निरुपमा महतो के नेतृत्व में सेविकाअों ने अक्तूबर माह में दोबारा बैक डेट से 163 किलो चावल की रजिस्टर में फर्जी इंट्री करने का विरोध किया. इस संबंध में निरूपमा महतो ने कहा कि पटमदा में 122 आंगनबाड़ी सेंटर है. बच्चों के पोषाहार (भात व खिचड़ी) के लिए जून माह में उन लोगों को पटमदा ब्लॉक स्थित आपूर्ति गोदाम से पहली बार चावल दिया गया था.

दूसरी बार 25-26 अक्तूबर को 163 किलो चावल मिला था. अब सीडीपीअो व सुपरवाइजर ने सेविकाअों पर दबाव देकर एक अक्तूबर का दोबारा फर्जी रजिस्टर इंट्री करने को कह रहे हैं. ऐसा नहीं करने पर पोषाहार के लिए दाल, मशाला, तेल आदि का भाउचर (बिल) पास करने से इंकार कर रहे हैं. सेविकाअों का पिछले तीन चार माह का भाउचर बाकी है. कर्इ सेवकाअों ने दबाव में आकर चावल लिये बिना ही रजिस्टर में इंट्री भी कर दी है. निरुपमा ने कहा कि बुधवार को पटमदा में सहायिका चयन के दिन बाकी बचे सभी सेविकाअों को एक अक्तूबर में चावल उठाव का नया रजिस्टर इंट्री कर व पोषाहार का भाउचर एक साथ जमा करने का निर्देश दिया है. निरुपमा ने कहा कि जब तक हमें अक्तूबर माह का दोबारा चावल नहीं मिलेगा हम रजिस्टर में हस्ताक्षर नहीं करेंगे.

सेविकाअों को जो शिकायत है हमसे कहें : सीडीपीअो
पटमदा सीडीपीअो मेबिस मुडु ने कहा कि सेविकाअो का आरोप गलत है. मैंने किसी को फर्जी रजिस्टर मेंटन करने को नहीं कहा है. सेविकाअों को अक्तूबर माह का दोबारा चावल मिलेगा इसलिए रजिस्टर तैयार करने को कहा गया है. उन्होंने कहा कि सेविकाअों को जो भी असुविधा है, मुझसे कहें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola