मलेरिया से रांगामाटिया पिकेट के जवान परेशान

Published at :28 Nov 2016 4:58 AM (IST)
विज्ञापन
मलेरिया से रांगामाटिया पिकेट के जवान परेशान

डुमरिया : डुमरिया के रांगामाटिया पुलिस पिकेट में मलेरिया का कहर जारी है. पिकेट के जवान लगातार मलेरिया की चपेट में आ रहे हैं. रविवार को जवान सुरेश माहली (28) को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया. जवान ने बताया कि उसे विगत चार दिन से बुखार है. सीएचसी के डॉ विनय तिवारी ने जवान […]

विज्ञापन

डुमरिया : डुमरिया के रांगामाटिया पुलिस पिकेट में मलेरिया का कहर जारी है. पिकेट के जवान लगातार मलेरिया की चपेट में आ रहे हैं. रविवार को जवान सुरेश माहली (28) को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया. जवान ने बताया कि उसे विगत चार दिन से बुखार है. सीएचसी के डॉ विनय तिवारी ने जवान का इलाज किया. उसे स्लाइन चढ़ाया गया. जवान ने बताया कि उसे पहले भी मलेरिया हुआ था. उसने बताया कि पिकेट के एक जवान अनिल कुमार महतो को ब्रेन मलेरिया हो गया है.

उसे विगत 26 नवंबर को इलाज के लिए यहां लाया गया था. जवान ने बताया कि पिकेट में मलेरिया के रोकथाम के लिए कोई उपाय नहीं किया जा रहा है. इससे बार-बार जवान मलेरिया से पीड़ित हो रहे हैं. डॉ विनय कुमार तिवारी ने बताया कि विगत 26 नवंबर को सीएचसी में 25 लोगों की खून जांच की गयी. उनमें 18 लोग मलेरिया का लक्षण मिला. उन्होंने कहा कि अभी मलेरिया का सीजन नहीं है. प्रतिदिन सीएचसी में मलेरिया का केस आ रहा है. यह चिंता का विषय है.

पिकेट के जवान रोग की चपेट में आ रहे हैं
पिकेट में रोग से रोकथाम के लिए नहीं उठाया जा रहा कदम
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola