सड़क कालीकरण में अनियमितता, विरोध

Published at :28 Nov 2016 4:57 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क कालीकरण में अनियमितता, विरोध

घाटशिला. काड़ाडुबा के वार्ड मेंबरों ने लगाया आरोप घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की काड़ाडुबा पंचायत के वार्ड मेंबरों और भाजपा नेता मोहन लाल सीट ने रविवार को ग्रामीण कार्य विभाग से चल रही सड़क कालीकरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए विरोध किया. श्री सीट ने कहा कि भाजपा सरकार में संवेदक की मनमानी नहीं […]

विज्ञापन

घाटशिला. काड़ाडुबा के वार्ड मेंबरों ने लगाया आरोप

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की काड़ाडुबा पंचायत के वार्ड मेंबरों और भाजपा नेता मोहन लाल सीट ने रविवार को ग्रामीण कार्य विभाग से चल रही सड़क कालीकरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए विरोध किया. श्री सीट ने कहा कि भाजपा सरकार में संवेदक की मनमानी नहीं चलने दी जायेगी. जनता जैसी सड़क बनाने की मांग करेगी, वैसी ही सड़क बनानी होगी. इस मसले पर मुखिया प्रतिनिधि फुलाई हांसदा, मुखिया सुंधाशु भकत, वार्ड सदस्य रति कांत सीट, सरोज पाल ने कहा कि ग्रामीण कार्य विभाग से गंधनिया से बड़डीह तक सड़क की कालीकरण और पीसीसी निर्माण में गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं हो रहा है.
अगर सड़क की कालीकरण और पीसीसी निर्माण गुणवत्तापूर्ण नहीं होता है, तो उपायुक्त समेत अन्य पदाधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की जायेगी. योजना स्थल पर कार्य की देखभाल कर रहे हरिश पाल ने कालीकरण और पीसीसी निर्माण को बेहतर बताया. उन्होंने कहा कि कालीकरण के बाद फिर से एक लेयर बालू डाल कर सड़क की कालीकरण की जायेगी. तब जाकर कार्य बेहतर होगा. उन्होंने कहा कि गांव का काम है. इसलिए बेहतर कार्य करने का प्रयास किया जा रहा है. रविवार को सड़क की कालीकरण हो रही थी. मगर योजना स्थल पर विभागीय पदाधिकारी उपस्थित नहीं थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola