आधार सीडिंग नहीं होने से राशन वितरण में परेशानी

Published at :20 Nov 2016 4:07 AM (IST)
विज्ञापन
आधार सीडिंग नहीं होने से राशन वितरण में परेशानी

चाकुलिया में जविप्रा दुकानदार संघ की बैठक हुई, ज्ञापन सौंपा स्थानीय बैंक चीनी व केरोसिन का नहीं बना रहे ड्राफ्ट डीलरों को 39 माह का बकाया भुगतान करने की मांग राष्ट्रपति शासन के दौरान बांटे गये अनाज का पांच लाख रुपये बकाया चाकुलिया : चाकुलिया के डाक बंगला प्रांगण में शनिवार को झारखंड जन वितरण […]

विज्ञापन

चाकुलिया में जविप्रा दुकानदार संघ की बैठक हुई, ज्ञापन सौंपा

स्थानीय बैंक चीनी व केरोसिन का नहीं बना रहे ड्राफ्ट
डीलरों को 39 माह का बकाया भुगतान करने की मांग
राष्ट्रपति शासन के दौरान बांटे गये अनाज का पांच लाख रुपये बकाया
चाकुलिया : चाकुलिया के डाक बंगला प्रांगण में शनिवार को झारखंड जन वितरण दुकानदार संघ की बैठक हुई. इसमें जन वितरण दुकानदारों की समस्या पर चर्चा की गयी. बैठक के बाद संघ ने सीओ सह प्रभारी एमओ गणेश महतो को छह सूत्री ज्ञापन सौंपा. इसमें कहा है कि स्थानीय बैंकों से केरोसिन व चीनी का बैंक ड्राफ्ट नहीं बनाये जाने से सामग्रियों का वितरण नहीं किया जा रहा है. इ पोस मशीन में कार्ड धारियों का आधार सीडिंग नहीं
होने से सामग्रियों का वितरण नहीं हो पा रहा है. ज्ञापन के माध्यम से डीलरों ने राष्ट्रपति शासन के दौरान जिला प्रशासन के आदेश पर मुफ्त में बांटे गये अनाज के लगभग पांच लाख रुपये की बकाया राशि का अविलंब भुगतान करने, डोर स्टेप डिलेवरी सिस्टम के तहत डीलरों का 39 माह का बकाया भाड़ा का राशि भुगतान करने,
वर्ष 2012-13 डोर स्टेप डिलेवरी भाड़ा मद में चाकुलिया बैंक शाखा में जमा राशि का भुगतान करने और वर्ष 2009 में चीनी मद की ड्राफ्ट राशि जो कि एसएफसी जमशेदपुर के पास जमा है, का भुगतान करने की मांग की है. इस अवसर पर अभय महंती, योग्रेंद्र सिंह, मो नाजीम, मलय महंती, रशीद खान, मो साजीद, विजय लोधा समेत अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola