इलाज के अभाव में मलेरिया पीड़ित सबर बच्चे की मौत

डुमरिया : डुमरिया प्रखंड की आस्ताकोवाली पंचायत के चिंगड़ा गांव के बीरगोड़ा टोला की रूपा सबर के दो वर्षीय पुत्र प्रकाश सबर की मौत शनिवार को उचित इलाज के अभाव में हो गयी. वह विगत सात दिनों से मलेरिया से पीड़ित था. उसका इलाज एक ग्रामीण चिकित्सक कर रहा था. मृत अवस्था में उसे डुमरिया […]
डुमरिया : डुमरिया प्रखंड की आस्ताकोवाली पंचायत के चिंगड़ा गांव के बीरगोड़ा टोला की रूपा सबर के दो वर्षीय पुत्र प्रकाश सबर की मौत शनिवार को उचित इलाज के अभाव में हो गयी. वह विगत सात दिनों से मलेरिया से पीड़ित था. उसका इलाज एक ग्रामीण चिकित्सक कर रहा था. मृत अवस्था में उसे डुमरिया सीएचसी लाया गया था.
यहां चिकित्सक डॉ विनय तिवारी और डॉ कल्याण महतो ने जांच की तो वह मृत मिला. चिकित्सकों ने बताया कि बीरगोड़ा टोला में शनिवार को एमपीडब्ल्यू कार्यकर्ता मलेरिया की जांच करने गये थे. जांच करने के दौरान प्रकाश सबर में मलेरिया के लक्षण मिले थे. उसे सीएचसी लाने के लिए एंबुलेंश भेजा गया. परंतु सीएचसी पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गयी. उसके शव को सीएचसी के वाहन से घर भेजा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




