डुमरिया : 10 वीं की छात्रा गिरकर बेहोश, जांच में मिले मलेरिया के लक्षण

Published at :13 Nov 2016 6:46 AM (IST)
विज्ञापन
डुमरिया : 10 वीं की छात्रा गिरकर बेहोश, जांच में मिले मलेरिया के लक्षण

डुमरिया : डुमरिया की नरसिंहबहाल उत्क्रमित उच्च विद्यालय की कक्षा दस की छात्रा माचो पाड़िया शनिवार को स्कूल से घर जाने के दौरान साइकिल से गिर कर बेहोश हो गयी. वह कांटाशोल पंचायत के घाघदा गांव की है. इलाज के लिए परिजनों ने उसे सीएचसी लाया. यहां उसका इलाज चल रहा है. समाचार लिखे जाने […]

विज्ञापन

डुमरिया : डुमरिया की नरसिंहबहाल उत्क्रमित उच्च विद्यालय की कक्षा दस की छात्रा माचो पाड़िया शनिवार को स्कूल से घर जाने के दौरान साइकिल से गिर कर बेहोश हो गयी. वह कांटाशोल पंचायत के घाघदा गांव की है. इलाज के लिए परिजनों ने उसे सीएचसी लाया. यहां उसका इलाज चल रहा है. समाचार लिखे जाने तक वह बेहोश थी.

सीएचसी के चिकित्सक डॉ विनय तिवारी और डॉ कल्याण महतो उसका इलाज कर रहे हैं. चिकित्सकों ने उसका इलाज किया तो पता चला कि उसे मलेरिया पीएपआर है. चिकित्सकों ने बताया कि एक ग्रामीण चिकित्सक ने माचो का गलत उपचार किया है. उक्त चिकित्सक ने उसे इमेल की सूई और एंटीबायटिक दवा टेक्सीम दी है. इसके चलते वह बेहोश हो गयी.

बैंकों में कैश खत्म, एटीएम भी बंद
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola