चाकुलिया: बीओआइ बैंक पहुंचे विधायक, ग्रामीणों की सुनी समस्या

Published at :13 Nov 2016 6:45 AM (IST)
विज्ञापन
चाकुलिया: बीओआइ बैंक पहुंचे विधायक, ग्रामीणों की सुनी समस्या

चाकुलिया : विधायक कुणाल षाड़ंगी शनिवार को पुराना बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया पहुंचे. बैंक में 500 और 1000 रुपये का नोट जमा करने और निकासी करने आये ग्रामीणों से विधायक ने बात की. ग्रामीणों ने विधायक से कहा कि बैंक से पैसा निकासी करने और जमा करने में उन्हें परेशानी हो रही है. घंटों […]

विज्ञापन

चाकुलिया : विधायक कुणाल षाड़ंगी शनिवार को पुराना बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया पहुंचे. बैंक में 500 और 1000 रुपये का नोट जमा करने और निकासी करने आये ग्रामीणों से विधायक ने बात की. ग्रामीणों ने विधायक से कहा कि बैंक से पैसा निकासी करने और जमा करने में उन्हें परेशानी हो रही है. घंटों लाइन में लगने के बाद वे सभी पैसा निकाल पा रहे हैं. बैंक के पास पर्याप्त मात्रा में पैसा नहीं होने से उन्हें जरूरत के हिसाब से पैसा नहीं मिल पा रहा है. खुदरा पैसा नहीं होने से वे दैनिक सामग्री नहीं खरीद पा रहे हैं. कई ग्रामीणों ने विधायक से शिकायत की कि चाकुलिया बैंक ऑफ इंडिया शाम पांच बजे ही बंद कर दिया जाता है.

वहीं सरकारी आदेश के बावजूद पोस्ट ऑफिस द्वारा 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट जमा नहीं लिया जा रहा है.इस पर विधायक ने राज्य के वित्त सचिव अमित खरे से दूरभाष पर बात की और ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराया. उन्होंने सचिव से कहा कि पोस्ट ऑफिस को 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट जमा करने का आदेश दिया जाये. सचिव ने विधायक को आश्वस्त किया कि वे जल्द से जल्द इस पर पहल करेंगे.

माता-पिता व गौ पूजन की कोई तिथि निश्चित नहीं होती
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola