कुमारडुबी में जगधात्री पूजा पर निकली कलश यात्रा

Published at :10 Nov 2016 4:40 AM (IST)
विज्ञापन
कुमारडुबी में जगधात्री पूजा पर निकली कलश यात्रा

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के कुमारडुबी गांव के दुर्गा मंडप में बुधवार को ग्रामीणों के सौजन्य से जगधात्री पूजा की गयी. इस अवसर पर गांव के तालाब से 108 कलश की पूजा कर गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में महिलाएं और कन्याएं शामिल थीं. कलश यात्रा गांव का परिभ्रमण कर दुर्गा […]

विज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के कुमारडुबी गांव के दुर्गा मंडप में बुधवार को ग्रामीणों के सौजन्य से जगधात्री पूजा की गयी. इस अवसर पर गांव के तालाब से 108 कलश की पूजा कर गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में महिलाएं और कन्याएं शामिल थीं. कलश यात्रा गांव का परिभ्रमण कर दुर्गा मंडप पहुंची. मंडप में कलश स्थापित कर मां जगधात्री की पूजा की गयी. पुजारी मधुसूदन वट्टव्याल, चित्तरंजन वट्टवयाल, सत्य रंजन वट्टव्याल, पद्मनाथ वट्टव्याल ने संयुक्त रूप से पूजा की.

शाम में छोटे बच्चों के लिए लूडो, म्यूजिकल चेयर, चम्मच गोली रेस, धागा प्रतियोगिता हुई. 10 नवंबर को पुरस्कार वितरण समारोह होगा. इसमें गांव के वरिष्ठ नागरिक, मैट्रिक व इंटर टॉपरों को सम्मानित किया जायेगा. इस अवसर पर व्रती रवि शंकर प्रधान, कुंडू बिहारी नंदी, स्वपन संतरा, हीरालाल प्रमाणिक, कोषाध्यक्ष देवाशीष प्रधान आदि उपस्थित थे. जगधात्री मां की मूर्ति स्वपन कुमार दास की ओर से बनवायी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola