गुड़ाबांदा : देर से स्कूल पहुंचे शिक्षक ग्रामीणों ने नहीं खोलने दिया विद्यालय

Published at :04 Nov 2016 5:01 AM (IST)
विज्ञापन
गुड़ाबांदा : देर से स्कूल पहुंचे शिक्षक ग्रामीणों ने नहीं खोलने दिया विद्यालय

गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा प्रखंड के हाथियापाटा मध्य विद्यालय में गुरुवार को दो शिक्षक देर से पहुंचे. इसका विरोध करते हुए ग्रामीणों ने स्कूल खोलने नहीं दिया. ग्रामीणों ने बच्चों को वापस घर भेज दिया. बताया जाता है कि स्कूल में सात शिक्षक हैं. गुरुवार को सिर्फ दो शिक्षक ही पहुंचे थे. ग्रामीणों ने शिक्षकों को […]

विज्ञापन

गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा प्रखंड के हाथियापाटा मध्य विद्यालय में गुरुवार को दो शिक्षक देर से पहुंचे. इसका विरोध करते हुए ग्रामीणों ने स्कूल खोलने नहीं दिया. ग्रामीणों ने बच्चों को वापस घर भेज दिया. बताया जाता है कि स्कूल में सात शिक्षक हैं. गुरुवार को सिर्फ दो शिक्षक ही पहुंचे थे. ग्रामीणों ने शिक्षकों को चेतावनी दी.

इसकी जानकारी बीइइओ और बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष भूषण चंद्र महतो को दी गयी. सूचना पाकर बीस सूत्री अध्यक्ष स्कूल पहुंचे. उन्होंने शिक्षकों से कहा कि विद्यालय देर से पहुंच कर बच्चों का भविष्य खराब ना करें. शिक्षकों ने कहा कि गलती हो गयी. भविष्य में ऐसा नहीं होगा. ग्रामीण दीपक पात्र ने बताया कि गुरुवार को विद्यालय के एचएम गाजीराम मुर्मू सुबह नौ बजे विद्यालय पहुंचे.

पारा शिक्षक बलराम मुंडा एचएम से पहले विद्यालय पहुंचे. विद्यालय के पांच सरकारी शिक्षक पंकज मिश्र, देवाशीष मंडल, काजल साहा, दिवेंदु चौधरी और शिशु पाल आज विद्यालय नहीं आये. विद्यालय के एचएम देर से विद्यालय पहुंचे, इसलिए उन्हें उपस्थिति पंजी में उपस्थिति दर्ज कराने नहीं दी गयी.

इस विद्यालय में 91 विद्यार्थी नामांकित हैं. यह विद्यालय सरकार के नियमों से नहीं चलता है. शिक्षक मन के मुताबिक विद्यालय चलाते हैं. इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. इस संबंध में प्रभारी बीइइओ बसंत नारायण सिंह ने कहा कि वे इसकी जांच कर शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे. उन्होंने कहा कि शिक्षक ऐसा कर गलती कर रहे हैं.
शिक्षकों ने कहा कि दोबारा ऐसा नहीं होगा
बंद पड़ा हाथियापाटा मवि.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola