अधर्म पर धर्म की जीत की प्रतीक है काली पूजा : काले
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Nov 2016 5:00 AM (IST)
विज्ञापन

मां काली से आशीर्वाद लेते अमरप्रीत सिंह काले व अन्य. चाकुलिया : अधर्म पर धर्म की जीत की प्रतीक है काली पूजा. यहां के ग्रामीण शालीन हैं. जितनी भक्ति से मां की पूजा करते हैं. उतने भाव से अतिथि का स्वागत करते हैं. उक्त बातें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कहीं. गुरुवार […]
विज्ञापन
मां काली से आशीर्वाद लेते अमरप्रीत सिंह काले व अन्य.
चाकुलिया : अधर्म पर धर्म की जीत की प्रतीक है काली पूजा. यहां के ग्रामीण शालीन हैं. जितनी भक्ति से मां की पूजा करते हैं. उतने भाव से अतिथि का स्वागत करते हैं. उक्त बातें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कहीं. गुरुवार की रात चाकुलिया के केंदाडांगरी में नेताजी यूथ स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित काली पूजा के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे. समारोह की अध्यक्षता क्लब से मुख्य संरक्षक सरोज महापात्रा ने की.
उन्होंने कहा सत्ता में बैठे लोग, सरकारी अधिकारी और पदाधिकारी जनहित में काम करें. ऐसा नहीं किया तो जनता सबक सिखायेगी. हमें शहीदों का सम्मान करना चाहिए. श्री काले का गाजे-बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया गया. मंच पर उन्हें शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया. समारोह का संचालन शंभु नाथ मल्लिक ने किया.
मौके पर महानगर युवा भाजपा मंडल के अध्यक्ष रतन महतो, रोहित सिंह, बबलू प्रसाद, सत्या तिवारी, कर्ण सिंह, पंसस राजीव महापात्रा, देवदत्त माइती, सुरेश सिंह, सुखेन माइती, तपन महापात्रा, ,सुजीत माइती, असीम महापात्रा, बापी माइती समेत अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




