बागजांता-मुसाबनी सड़क निर्माण की मांग

मुसाबनी : युवा भारत फांउडेशन का एक दल राजेश कैवर्त के नेतृत्व में रविवार को बागजांता के माइंस मैनेजर चंचल मन्ना से मिला. इस दौरान बागजांता-मुसाबनी जर्जर सड़क निर्माण की मांग की. राजेश कैवर्त के अनुसार बागजांता खदान से उत्पादित अयस्क का परिवहन हाइवा से होता है. अयस्क लदे हाइवा के परिचालन से उक्त सड़क […]
मुसाबनी : युवा भारत फांउडेशन का एक दल राजेश कैवर्त के नेतृत्व में रविवार को बागजांता के माइंस मैनेजर चंचल मन्ना से मिला. इस दौरान बागजांता-मुसाबनी जर्जर सड़क निर्माण की मांग की.
राजेश कैवर्त के अनुसार बागजांता खदान से उत्पादित अयस्क का परिवहन हाइवा से होता है. अयस्क लदे हाइवा के परिचालन से उक्त सड़क जर्जर हो रही है. इस कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. प्रबंधक ने सड़क बनाने की मांग की उच्च प्रबंधन के समक्ष रखने की बात कही. प्रतिनिधिमंडल में रंजीत मार्डी, संदीप कैवर्त्त, विमला हांसदा, किशोर पातर, बांसती मार्डी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




