आरपीएल : वॉरियर्स और पैंथर्स की जीत

Published at :24 Oct 2016 6:01 AM (IST)
विज्ञापन
आरपीएल : वॉरियर्स और पैंथर्स की जीत

चाकुलिया : चाकुलिया के केएनजे मैदान में खेली जा रही आरपीएल ड्यूज क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को दो मैच खेले गये. पहला मैच वॉरियर्स और स्नैक्स के बीच खेला गया. वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में आठ विकेट पर 151 रन बनाये. विक्की ने 40 और आनंद ने 35 रनों की पारी […]

विज्ञापन

चाकुलिया : चाकुलिया के केएनजे मैदान में खेली जा रही आरपीएल ड्यूज क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को दो मैच खेले गये. पहला मैच वॉरियर्स और

स्नैक्स के बीच खेला गया. वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में आठ विकेट पर 151 रन बनाये. विक्की ने 40 और आनंद ने 35 रनों की पारी खेली. स्नैक्स की टीम 17.5 ओवर में 131 रन बना कर ऑलआउट हो गयी. वॉरियर्स ने 20 रनों से मैच जीत लिया.
दूसरा मैच पैंथर्स और बुल्स के बीच खेला गया. पैंथर्स की टीम ने 18 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाये. मनोज सोरेन ने 78 रनों की पारी खेली.
बुल्स की टीम भी 18 ओवर में 148 रन बनाया. सुपर ओवर में विजेता टीम का फैसला हुआ. पैंथर्स की टीम ने सुपर ओवर में मैच जीत लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola