निर्माण पूर्ण होने के पूर्व ही उखड़ने लगी सड़क

Published at :24 Oct 2016 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
निर्माण पूर्ण होने के पूर्व ही उखड़ने लगी सड़क

पटमदा : वर्षों आंदोलन के बाद पटमदा के नक्सल प्रभावित पटमदा से काटिन लिंक रोड निर्माण की स्वीकृति 2015 में मिली. अगस्त 2015 में निर्माण कार्य शुरू किया गया. सड़क निर्माण कार्य अभी भी जारी है. यह सड़क एक छोर से जहां बनती जा रही है, वहीं दूसरी छोर से उखड़ती जा रही है. माचा […]

विज्ञापन

पटमदा : वर्षों आंदोलन के बाद पटमदा के नक्सल प्रभावित पटमदा से काटिन लिंक रोड निर्माण की स्वीकृति 2015 में मिली. अगस्त 2015 में निर्माण कार्य शुरू किया गया. सड़क निर्माण कार्य अभी भी जारी है. यह सड़क एक छोर से जहां बनती जा रही है, वहीं दूसरी छोर से उखड़ती जा रही है. माचा गांव से बिड़रा के बीच सड़क की स्थिति सबसे अधिक खराब है. साढ़े छह किलो मीटर लंबे सड़क पर डेढ़ किलो मीटर काटिन से बिड़रा चौक तक सड़क के ऊपर सड़क बना दिया गया.

बाकी पांच किलोमीटर पर पुराने सड़क को उखाड़ कर सड़क बनाया गया. बरसात से पूर्व बनी यह सड़क जगह-जगह उखड़ने लगी है. कई स्थानों पर तो सड़क गड्ढे में तब्दील हो गयी है. सड़क का निर्माण कार्य दिसंबर 2016 में पूरा होने वाला है. इससे पूर्व नयी सड़क जगह-जगह पर खराब हो चुकी थी, इसकी मरम्मत करा दी गयी है. पीडब्ल्यूडी विभाग के देखरेख में बनने वाली साढ़े छह किलोमीटर की इस सड़क का ठेक लिडिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया है.

सड़क का नाम: पटमदा काटिन लिंक रोड
लंबाई : साढ़े छह किलो मीटर
प्राक्कलन राशि : 12 करोड़
ठेका : लिडिंग कंस्ट्रक्शन
विभाग : पीडब्ल्यूडी
एक वर्षों तक सड़क की देखरेख का जिम्मा ठेकेदार का
पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार सिंह ने बताया कि सड़क पूर्ण होने के बाद एक वर्षों तक सड़क की देख-रेख का जिम्मा ठेकेदार का है. खराब मैटेरियल व अधिक बारिश के कारण कुछ जगहों पर सड़क खराब हो गयी है. वर्तमान में खराब सड़क की मरम्मत कर दी गयी है. ठेकेदार डस्ट व मैटेरियल चांडिल से मंगाता था. गड़बड़ी की शिकायत के बाद रांची से आयी टीम ने इस सड़क की जांच की. जांच के बाद सड़क को उखाड़ कर पुन: बनाने का निर्देश दिया गया था.
चेकडैम की मरम्मत करने का निर्णय
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola