भाजपा नेता दिनेशानंद व अमरप्रीत सिंह काले पहुंचे जादूगोड़ा,कहा

दिनेशानंद गोस्वामी व अमरप्रित का हुआ स्वागत जादूगोड़ा : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी और प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले का रविवार को जादूगोड़ा नवरंग मार्केट में रोहित सिंह के नेतृत्व में भाजपाईयों ने स्वागत किया. इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को मजबूत करने को लेकर बैठक हुई. मौके पर अमरप्रित […]
दिनेशानंद गोस्वामी व अमरप्रित का हुआ स्वागत
जादूगोड़ा : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी और प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले का रविवार को जादूगोड़ा नवरंग मार्केट में रोहित सिंह के नेतृत्व में भाजपाईयों ने स्वागत किया. इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को मजबूत करने को लेकर बैठक हुई. मौके पर अमरप्रित सिंह काले ने कहा कि क्षेत्र को पहले से और अधिक मजबूत करने के लिए पार्टी स्तर पर बैठक की जा रही हैं. श्री काले ने कहा कि 15 नवंबर को रांची में आयोजित रैली को लेकर कार्यकर्ताओं संघ विचार किया जा रहा हैं.
वहीं दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी बैठक के दौरान देकर इसे जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है. मौके पर भाजपा नेता रोहित सिंह, करन सिंह, मंडल अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, नवीन प्रसाद, गौरव सिंह, मुन्ना प्रसाद, छोटु दास, उज्जवल गुप्ता, अरविंद गुप्ता आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




