महुलिया हिंदी मवि के प्रभारी एचएम निलंबित

Published at :21 Oct 2016 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
महुलिया हिंदी मवि के प्रभारी एचएम निलंबित

गालूडीह : घाटशिला प्रखंड के महुलिया मारवाड़ी हिंदी मध्य विद्यालय के प्रभारी एचएम कासू मुर्मू को जिला शिक्षा अधीक्षक के आदेश पर बीइइओ बैद्यनाथ प्रधान ने निलंबित कर दिया है. बीइइओ के अनुसार अगस्त में इस स्कूल में मध्याह्न भोजन के करीब सात क्विंटल चावल काफी दिनों तक रखे-रखे सड़ गया था. ग्राशिस और प्रबंधन […]

विज्ञापन

गालूडीह : घाटशिला प्रखंड के महुलिया मारवाड़ी हिंदी मध्य विद्यालय के प्रभारी एचएम कासू मुर्मू को जिला शिक्षा अधीक्षक के आदेश पर बीइइओ बैद्यनाथ प्रधान ने निलंबित कर दिया है. बीइइओ के अनुसार अगस्त में इस स्कूल में मध्याह्न भोजन के करीब सात क्विंटल चावल काफी दिनों तक रखे-रखे सड़ गया था.

ग्राशिस और प्रबंधन समिति की शिकायत पर शिक्षा विभाग की एक टीम ने मामले के उजागर के बाद जांच की थी. जांच में एमडीएम के चावल के सड़ने की बात सच साबित हुई थी. शोकॉज जारी कर प्रभारी एचएम से कारण पूछा गया था और चावल की कीमत विभाग के पास जमा करने का निर्देश दिया गया था. इसकी रिपोर्ट जिला को भेजी गयी थी. जिला के आदेश पर अब प्रभारी एचएम कासू मुर्मू को निलंबित किया गया. इस स्कूल में जल्द ही किसी शिक्षकों को प्रभारी एचएम बनाया जायेगा.

गालूडीह
स्कूल में रखे सात क्विंटल चावल सड़ने का मामला
डीएसइ के निर्देश पर बीइइओ ने की कार्रवाई
शिकायत के बाद शिक्षा विभाग की टीम ने की थी जांच
मामला सही पाये जाने पर एचएम को किया गया था शो-कॉज
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola