ग्राम सभा में शामिल मुखिया पंसस व ग्रामीण.
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Oct 2016 5:34 AM (IST)
विज्ञापन

ग्राम सभा में ग्रामीणों की उपस्थित रही कम जादूगोड़ा : मुसाबनी प्रखंड क्षेत्र के उत्तरी ईचड़ा पंचायत में बिना ग्रामीणों की जानकारी के हुई ग्राम सभा से लोगो में आक्रोश है. गुरुवार की ग्राम सभा में योजना बनाने को लेकर ग्रामीणों के साथ विचार किया जाना था. इस ग्राम सभा में जानकारी के अभाव में […]
विज्ञापन
ग्राम सभा में ग्रामीणों की उपस्थित रही कम
जादूगोड़ा : मुसाबनी प्रखंड क्षेत्र के उत्तरी ईचड़ा पंचायत में बिना ग्रामीणों की जानकारी के हुई ग्राम सभा से लोगो में आक्रोश है. गुरुवार की ग्राम सभा में योजना बनाने को लेकर ग्रामीणों के साथ विचार किया जाना था. इस ग्राम सभा में जानकारी के अभाव में ग्रामीणों की उपस्थित काफी कम थी. इस संबंध में ईचड़ा गांव निवासी मनजीत सिंह ने कहा कि मुखिया या वार्ड सदस्य ने हमलोगों को किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी. नवरंग मार्केट निवासी कावरिया कांत सिंह ने कहा कि मुखिया कोई भी ग्राम सभा करते है
तो हमलोगो को कोई जानकारी नहीं दी जाती. नवरंग मार्केट निवासी नवीन प्रसाद ने कहा कि उत्तरी ईचड़ा पंचायत में मुखिया अपने मन से योजनाओंं पर कार्य करती हैं. इस ग्राम सभा में मुखिया रेखा उरांव, उपमुखिया तुलसी भकत, पंचायत समिति सदस्य रूप कुमार मंडल, वार्ड सदस्य प्रमोद यादव आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




