सुरदा खदान से 60 घंटे तक ट्रांसपोर्टिंग ठप आइआरएल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Oct 2016 5:28 AM (IST)
विज्ञापन

उत्पादन हुआ प्रभािवत जिला खनन विभाग का सर्वर डाउन होने से हुई परेशानी मुसाबनी क्रशर प्लांट में दो दिनों तक कामकाज रहा प्रभावित आइआरएल कंपनी को भारी नुकसान, बुधवार से परिवहन शुरू खनन विभाग ने अस्थायी तौर पर परिवहन चालन की व्यवस्था की मुसाबनी : परिवहन चालान नहीं मिलने के कारण सुरदा खदान से अयस्क […]
विज्ञापन
उत्पादन हुआ प्रभािवत
जिला खनन विभाग का सर्वर डाउन होने से हुई परेशानी
मुसाबनी क्रशर प्लांट में दो दिनों तक कामकाज रहा प्रभावित
आइआरएल कंपनी को भारी नुकसान, बुधवार से परिवहन शुरू
खनन विभाग ने अस्थायी तौर पर परिवहन चालन की व्यवस्था की
मुसाबनी : परिवहन चालान नहीं मिलने के कारण सुरदा खदान से अयस्क की ट्रांसपोर्टिंग करीब 60 घंटे तक ठप रही. इससे मुसाबनी क्रशर प्लांट में दो दिनों तक कामकाज प्रभावित रहा. जबकि आइआरएल में एमआइसी का उत्पादन प्रभावित हुआ. इससे कंपनी को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा. इस संबंध में आइसीसी के जीएम डीके चौधरी ने बताया कि राज्य खनन विभाग का सर्वर डाउन होने के कारण समय पर परिवहन चालान नहीं मिल पाया था. खनन विभाग का सर्वर चालू होने के बाद बुधवार की दोपहर को चालान मिल गया और अयस्क का परिवहन चालू हो गया है.
बुधवार की दोपहर को जिला खनन विभाग की ओर से परिवहन चालन की अस्थायी व्यवस्था की गयी. इसके बाद अयस्क की ट्रांसपोर्टिंग शुरू हुई. बुधवार की दोपहर से अयस्क परिवहन शुरू होने के बाद मुसाबनी क्रशर प्लांट में कामकाज शुरू हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




