एक साल से अधूरा जामबनी का आंगनबाड़ी केंद्र

Published at :20 Oct 2016 5:22 AM (IST)
विज्ञापन
एक साल से अधूरा जामबनी का आंगनबाड़ी केंद्र

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की खंडामौदा पंचायत के जामबनी गांव का आंगनबाड़ी केंद्र एक साल से अधूरा है. ग्रामीणों ने बताया कि संवेदक ने यहां सिर्फ एक दो-दिन ही रड लगाने का काम किया है. इसके बाद वह काम छोड़ कर भाग गया. ग्रामीणों ने बताया कि इस गांव में बच्चों की संख्या ज्यादा है. […]

विज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की खंडामौदा पंचायत के जामबनी गांव का आंगनबाड़ी केंद्र एक साल से अधूरा है. ग्रामीणों ने बताया कि संवेदक ने यहां सिर्फ एक दो-दिन ही रड लगाने का काम किया है. इसके बाद वह काम छोड़ कर भाग गया. ग्रामीणों ने बताया कि इस गांव में बच्चों की संख्या ज्यादा है.

बावजूद भी इस गांव में आंगनबाड़ी केंद्र नहीं है. यहां के बच्चे एक किमी दूर शालपातड़ा आंगनबाड़ी केंद्र जाते हैं. यहां के बच्चे प्राथमिक शिक्षा और पौष्टिक आहार से वंचित हैं. गांव का आंगनबाड़ी केंद्र अधूरा होने की शिकायत बुधवार को ग्रामीण लाल मोहन मुंडा, दिगम मुंडा, बुधु मुंडा, निगम मुंडा आदि ने एसडीओ संतोष कुमार गर्ग से की है. ग्रामीणों ने उन्हें ज्ञापन भी सौंपा है. श्री गर्ग ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जांच कर आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण करने की दिशा में पहल की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola