राशि भुगतान को लेकर लैंपस पहुंचे ग्राहक बैरंग लौटे, आक्रोश

Published at :14 Oct 2016 3:19 AM (IST)
विज्ञापन
राशि भुगतान को लेकर लैंपस पहुंचे ग्राहक बैरंग लौटे, आक्रोश

सोनुवा : नित्य निधि जमा योजना ग्राहक राशि भुगतान के लिए दिये गये तिथि के अनुसार 13 अक्तूबर को सोनुवा लैंपस पहुंचे, लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी. इससे नाराज ग्राहकों ने एक फिर से आंदोलन करने की चेतावनी दी है. इसे लेकर ग्राहकों की एक बैठक शुक्रवार को सोनुवा लैंपस में बुलायी गयी है, […]

विज्ञापन

सोनुवा : नित्य निधि जमा योजना ग्राहक राशि भुगतान के लिए दिये गये तिथि के अनुसार 13 अक्तूबर को सोनुवा लैंपस पहुंचे, लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी. इससे नाराज ग्राहकों ने एक फिर से आंदोलन करने की चेतावनी दी है. इसे लेकर ग्राहकों की एक बैठक शुक्रवार को सोनुवा लैंपस में बुलायी गयी है, आंदोलन करने पर चर्चा की जायेगी.

ग्राहकों ने बताया कि तय तिथि अनुसार गुरुवार की सुबह जब वे अपनी राशि भुगतान के लिए सोनुवा लैंपस पहुंचे तो, वहां पर एक नोटिस लगा पाया, जिसमें जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा लैंपस के सभी बाही-खातों की पूरी जांच के बाद ही भुगतान करने की बात लिखी गयी थी.

मामला नित्य निधि जमा योजना का
नाराज ग्राहकों की बैठक आज
होगी आंदोलन की रणनीति पर चर्चा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola