कैनाल ध्वस्त, किसानों की बढ़ी परेशानी

Published at :01 Aug 2016 6:49 AM (IST)
विज्ञापन
कैनाल ध्वस्त, किसानों की बढ़ी परेशानी

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के बाड़ामारा गांव में निर्मित शाखा कैनाल की लाइनिंग ध्वस्त हो गयी है. वहीं इसका मलबा पानी के साथ बह कर किसानों के खेत में जा रहा है. इससे किसानों को नुकसान हो रहा है. रविवार को बाड़ामारा दौरे पर पहुंचे भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी से किसानों […]

विज्ञापन

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के बाड़ामारा गांव में निर्मित शाखा कैनाल की लाइनिंग ध्वस्त हो गयी है. वहीं इसका मलबा पानी के साथ बह कर किसानों के खेत में जा रहा है. इससे किसानों को नुकसान हो रहा है. रविवार को बाड़ामारा दौरे पर पहुंचे भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी से किसानों ने इसकी शिकायत की.

इसके बाद डॉ गोस्वामी ने ध्वस्त कैनाल का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि कैनाल निर्माण में संवेदक ने काफी अनियमितता बरती है. गुणवत्ता के साथ कैनाल का निर्माण नहीं किया गया है. वे इसकी शिकायत सुवर्णरेखा परियोजना के प्रशासक से करेंगे. कैनाल निर्माण में गुणवत्ता की जांच की मांग करेंगे. मौके पर योगेंद्र सिंह मुंडा, महेश्वर टुडू, गंगा राम हांसदा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola