20 चापाकल पर आश्रित हैं 4500 लोग

Published at :20 Apr 2016 6:37 AM (IST)
विज्ञापन
20 चापाकल पर आश्रित हैं 4500 लोग

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की नेडरा गम्हरिया पंचायत के ग्रामीण पेयजल संकट से जूझ रहे हैं. पंचायत के अधिकतर चापाकल खराब हो गये हैं. तालाब सूखने के कगार पर हैं. पंचायत के लोग पेयजल के तरस रहे हैं. ग्रामीण निजी चापाकल और खाल का पानी पीने को विवश हैं. पंचायत के मुखिया चंद्र मोहन बेसरा […]

विज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की नेडरा गम्हरिया पंचायत के ग्रामीण पेयजल संकट से जूझ रहे हैं. पंचायत के अधिकतर चापाकल खराब हो गये हैं. तालाब सूखने के कगार पर हैं. पंचायत के लोग पेयजल के तरस रहे हैं. ग्रामीण निजी चापाकल और खाल का पानी पीने को विवश हैं. पंचायत के मुखिया चंद्र मोहन बेसरा ने बताया कि पंचायत में लगभग 80 चापाकल है.

इनमें 60 चापानल खराब है. पंचायत की आबादी 4500 है. मुखिया ने कहा कि पंचायत के ग्रामीण जलापूर्ति योजना से वंचित हैं. सभी वार्ड सदस्यों ने खराब चापाकलों की सूची बना कर ग्राम सेवक को सौंपा है. ग्राम सेवक ने उक्त सूची को जिला भेज दिया है. इस विषय पर अब तक किसी प्रकार की पहल नहीं हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola