मजदूरों के हितों की उपेक्षा कर रहा प्रबंधन: शमशेर

Published at :04 Mar 2016 4:52 AM (IST)
विज्ञापन
मजदूरों के हितों की उपेक्षा कर रहा प्रबंधन: शमशेर

मुसाबनी : सुरदा राजीव चौक में गुरुवार को झारखंड माइंस वर्कर्स यूनियन की एक गेट सभा की गयी. सभा में यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष शमशेर खान ने आइआरएल प्रबंधन पर मजदूरों के हितों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया. लंबे समय से आइआरएल के मजदूरों का वेतन समझौता नहीं हुआ है. मजदूरों को वार्षिक वेतन […]

विज्ञापन

मुसाबनी : सुरदा राजीव चौक में गुरुवार को झारखंड माइंस वर्कर्स यूनियन की एक गेट सभा की गयी. सभा में यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष शमशेर खान ने आइआरएल प्रबंधन पर मजदूरों के हितों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया. लंबे समय से आइआरएल के मजदूरों का वेतन समझौता नहीं हुआ है. मजदूरों को वार्षिक वेतन वृद्धि समेत कई सुविधाओं पर प्रबंधन कुंडली मार कर बैठा है. श्री खान ने कहा कि मजदूर हित की बात करने पर मजदूरों को काम से वंचित किया जाता है.

प्रबंधन मजदूरों के हितों की उपेक्षा कर परिवारवाद चला रहा है. आइसीएमपीएल में बहाली के वादे को प्रबंधन दस दिनों के अंदर पूरा करें. अन्यथा बहाली के लिए जोरदार आंदोलन किया जायेगा. गेट सभा को गुरूदास मुर्मू, गोवर्धन पातर ने भी संबोधित किया. मौके पर पिथो मुर्मू, गोविंद पातर आदि मजदूर उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola