प्लास्टिक से भी बनेगा एनएच : गडकरी

जमशेदपुर/घाटशिला : बुधवार को घाटशिला के मऊभंडार स्थित ताम्र प्रतिभा मैदान में आयोजित एनएच 33 व एनएच 6 के महुलिया से लेकर बहरागोड़ा बंगाल सीमा तक के एनएच के फोर लेन के शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए केंदीय सड़क, परिवहन, राजमार्ग और जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि एनएच सड़कों में स्लैग का […]
जमशेदपुर/घाटशिला : बुधवार को घाटशिला के मऊभंडार स्थित ताम्र प्रतिभा मैदान में आयोजित एनएच 33 व एनएच 6 के महुलिया से लेकर बहरागोड़ा बंगाल सीमा तक के एनएच के फोर लेन के शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए केंदीय सड़क, परिवहन, राजमार्ग और जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि एनएच सड़कों में स्लैग का भी इस्तेमाल करेगी. इससे पत्थर या अन्य सामग्रियों पर खर्च घटेगा. प्रदूषण से भी बचाव होगा.
श्री गडकरी ने मुख्यमंत्री को कहा कि वे टाटा से बात करें और टाटा से मुफ्त में स्लैग लें, ताकि उससे सड़कें बनायी जा सके. उनके स्लैग को हम लोग इस्तेमाल कर उनका ही सिरदर्द कम कर सकेंगे. इसके लिए टाटा को मुफ्त में स्लैग देना चाहिए. इसके अलावा प्लास्टिक मिश्रित सड़क बनाने की इजाजत दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




