...और भोजन पर टूट पड़े कार्यकर्ता एवं ग्रामीण

घाटशिला : मऊभंडार में आयोजित कार्यक्रम में देर होने से कार्यकर्ता और आम ग्रामीण भूख से तिलमिला गये. दोपहर एक बजे के बाद लोग भोजन के लिए टूट पड़े. कोई भोजन के लिए कतार में खड़ा हो गया तो कोई थाली लेकर रसोई में घुस गया. इससे अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया. दोपहर डेढ़ […]
घाटशिला : मऊभंडार में आयोजित कार्यक्रम में देर होने से कार्यकर्ता और आम ग्रामीण भूख से तिलमिला गये. दोपहर एक बजे के बाद लोग भोजन के लिए टूट पड़े. कोई भोजन के लिए कतार में खड़ा हो गया तो कोई थाली लेकर रसोई में घुस गया. इससे अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया.
दोपहर डेढ़ बजे तक जब कार्यक्रम शुरू नहीं हुआ, तो दूर-दराज से आये कार्यकर्ता और ग्रामीण भूख मिटाने के भोजन की तलाश में समारोह स्थल से बाहर निकल गये और जहां भोजन के स्टॉल बना था वहां जाकर लाइन में खड़े हो गये. समारोह शुरू होने के पूर्व भोजन भी शुरू हो गया. भूख से परेशान कार्यकर्ता थाली लेकर रसोई में घुस गये. दोपहर दो बजे के बाद जब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मंच पर आये तब तक भोजन खत्म हो गया था. रसोई घर में घुस कर भाजपा समर्थक सिर्फ सब्जी खा रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




