गांते गांवता महिला समिति की मनमानी का विरोध

धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ प्रखंड की चुकरीपाड़ा पंचायत की चुकरीपाड़ा गांव के ग्रामीणों ने जन वितरण प्रणाली व्यवस्था में निर्धारित मात्रा से कम खाद्यान्न देने, अधिक मूल्य वसुलने और खाद्य सुरक्षा अधिनियम सूची में छूटे हुए लोगों का नाम सूची बद्ध करने की मांग को लेकर सोमवार को ग्रामीण प्रखंड कार्यालय पहुंचे. प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ, […]
धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ प्रखंड की चुकरीपाड़ा पंचायत की चुकरीपाड़ा गांव के ग्रामीणों ने जन वितरण प्रणाली व्यवस्था में निर्धारित मात्रा से कम खाद्यान्न देने, अधिक मूल्य वसुलने और खाद्य सुरक्षा अधिनियम सूची में छूटे हुए लोगों का नाम सूची बद्ध करने की मांग को लेकर सोमवार को ग्रामीण प्रखंड कार्यालय पहुंचे. प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ, सीओ और एमओ नहीं मिले. मांग पत्र सौंपे बगैर ही ग्रामीण निराश होकर वापस लौट गये.
ग्रामीणों ने बताया कि जविप्र दुकानदार गांते गांवता महिला समिति है. समिति द्वारा निर्धारित मात्रा से एक किलो चावल प्रति परिवार कम वितरण किया जाता है. निर्धारित मूल्य से प्रति राशन कार्ड पांच रूपये अधिक वसूला जाता है. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा सूची फॉर्म भरने के लिए प्रति परिवार 10 रुपये राशन कार्ड वितरण के समय 10 रुपये वसूल की जाती है.
लगभग एक माह पूर्व भी जविप्र की कार्यशैली की शिकायत एमओ से की थी. समस्या का समाधान नहीं हुआ. एमओ रणधीर कुमार ने दूरभाष पर बताया कि यह जांच का मामला है. बुधवार को आने के बाद ही मामले की जांच करेंगे. मौके पर धना राम टुडू, मुखिया मनसा राम मुंडा, हिकिम हांसदा, विजय मुर्मू, जासाई किस्कू, रायमनी मुर्मू, छीता हांसदा, कापरा मुर्मू, सोहागी हांसदा, गुरूबारी हांसदा, मायनो टुडू, दुलारी मुर्मू, काजल सोरेन आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




