खेतीहर भूमि की बिक्री पर लगे रोक

Published at :27 Dec 2015 6:55 AM (IST)
विज्ञापन
खेतीहर भूमि की बिक्री पर लगे रोक

धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ के सीओ एचसी मुंडा से शनिवार को पुनसा, भारूडीह, जुनबनी के किसानों ने दक्षिणाबाद मौजा की खेतीहर भूमि बेचने पर रोक लगाने की मांग को लेकर शिकायत पत्र सौंपा है. शिकायत पत्र में कहा गया है कि एके सिंह समेत सात लोगों द्वारा किसानों को सूचना दिये बगैर मौजा दक्षिणाबाद, थाना संख्या […]

विज्ञापन

धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ के सीओ एचसी मुंडा से शनिवार को पुनसा, भारूडीह, जुनबनी के किसानों ने दक्षिणाबाद मौजा की खेतीहर भूमि बेचने पर रोक लगाने की मांग को लेकर शिकायत पत्र सौंपा है. शिकायत पत्र में कहा गया है कि एके सिंह समेत सात लोगों द्वारा किसानों को सूचना दिये बगैर मौजा दक्षिणाबाद, थाना संख्या 177 की भूमि की घेराबंदी कर ली गयी है. किसान घेराबंदी का कारण पूछते हैं तो उन्हें बताया गया कि टाटा कंपनी का स्लैग गिराये जाने की वजह से भूमि की घेराबंदी की गयी है.

इसलिए किसान अपनी भूमि के कागजात उन्हें सौंपे. ताकि भूमि की बिक्री की जा सके. किसानों को भूमि की राशि दी जायेगी. अन्यथा उनकी भूमि फसल लायक नहीं बचेगी. दक्षिणाबाद की भूमि एक नंबर उपजाऊ भूमि है. किसान उत्पादित फसल से परिवार का भरण पोषण करते हैं. उक्त भूमि पर स्लैग डंपिंग होने से उपजाऊ भूमि बर्बाद हो जायेगी. वातावरण प्रदूषित होगा.

सीओ ने किसानों को भरोसा दिलाया कि किसी भी स्थिति में किसानों की इच्छा के विरूद्ध जबरन भूमि का हस्तानांतरण नहीं होने दिया जायेगा. किसानों के प्रतिनिधि मंडल में नव निर्वाचित मुखिया चित्तरंजन सिंह, भगान हेंब्रम, लखन सोरेन, सुनाराम हांसदा, काली दास टुडू, कुनू सोरेन, राजेश हेंब्रम, अधिवक्ता तपेश चंद्र दास, स्वपन सिंह, अभय दास, रूद्र दास, जासमीन मुर्मू आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola