इंटरमीडिएट का फॉर्म भरने की तिथि बढ़ायी जाये : डीएसओ

Published at :27 Dec 2015 6:55 AM (IST)
विज्ञापन
इंटरमीडिएट का फॉर्म भरने की तिथि बढ़ायी जाये : डीएसओ

घाटशिला : ऑल इंडिया डीएसओ ने कॉलेज अध्यक्ष दशमत किस्कू ने घाटशिला कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य के माध्यम से झारखंड अधिविद्य परिषद के चेयरमैन के नाम आवेदन सौंप कर इंटरमीडियट में फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाने और कंप्यूटर शुल्क माफ करने की मांग की है. चेयरमैन को लिखे आवेदन में कहा गया है कि 22 […]

विज्ञापन

घाटशिला : ऑल इंडिया डीएसओ ने कॉलेज अध्यक्ष दशमत किस्कू ने घाटशिला कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य के माध्यम से झारखंड अधिविद्य परिषद के चेयरमैन के नाम आवेदन सौंप कर इंटरमीडियट में फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाने और कंप्यूटर शुल्क माफ करने की मांग की है. चेयरमैन को लिखे आवेदन में कहा गया है कि 22 दिसंबर से इंटरमीडियट का फॉर्म भरा जा रहा है. 28 दिसंबर को फॉर्म भरने की अंतिम तिथि है.

फॉर्म भरने की तिथि कम होने के कारण विद्यार्थियों को फॉर्म भरने में असुविधाओं को सामना करना पड़ रहा है.डीएसओ ने चेयरमैन से फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 जनवरी तक किया जाये. ताकि कॉलेज को पंचायत चुनाव का मतगणना केंद्र बनाये जाने के कारण कॉलेज बंद था. साथ ही कॉलेज में कंप्यूटर विभाग का भौतिक संरचना दुरूस्त नहीं है.

कंप्यूटर विभाग द्वारा दो माह कक्षाएं नहीं हुईं और पाठ्यक्रम पूरा नहीं हुआ. इसके बावजूद भी शुल्क लिया जा रहा है. शुल्क विद्यार्थी देने में असमर्थ हैं. इन सभी समस्याओं को देखते हुए फॉर्म भरने की अंतिम बढ़ाने तथा कंप्यूटर शुल्क माफ करने पर विचार किया जाये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola