भूमिपुत्र, बीसीए ए जमशेदपुर व धर्मबहाल सेमी फाइनल में

Published at :27 Dec 2015 6:53 AM (IST)
विज्ञापन
भूमिपुत्र, बीसीए ए जमशेदपुर व धर्मबहाल सेमी फाइनल में

घाटशिला : मऊभंडार स्पोर्ट्स क्लब मैदान में खेली जा रही 23 वीं बासुकी सिंह मेमोरियल क्रिकेट में 27 दिसंबर को कृत्रिम रोशनी में पहला सेमीफाइनल मैच सहारा एलेवन बनाम बीसीए ए जमशेदपुर के बीच खेला जायेगा. वहीं दूसरा सेमीफाइनल मैच बीसीए बी जमशेदपुर और भूमि पुत्र एलेवन धर्मबहाल घाटशिला के बीच खेला जायेगा. शनिवार को […]

विज्ञापन

घाटशिला : मऊभंडार स्पोर्ट्स क्लब मैदान में खेली जा रही 23 वीं बासुकी सिंह मेमोरियल क्रिकेट में 27 दिसंबर को कृत्रिम रोशनी में पहला सेमीफाइनल मैच सहारा एलेवन बनाम बीसीए ए जमशेदपुर के बीच खेला जायेगा. वहीं दूसरा सेमीफाइनल मैच बीसीए बी जमशेदपुर और भूमि पुत्र एलेवन धर्मबहाल घाटशिला के बीच खेला जायेगा.

शनिवार को खेले गये क्वाटर फाइनल मैच:शनिवार को खेले गये दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में गैलेक्सी स्टार टाटा रेलवे स्टेशन और भूमि पुत्र एलेवन धर्मबहाल के बीच खेला गया.
टॉस भूमि पुत्र की टीम ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया. गैलेक्सी स्टार की टीम ने निर्धारित 12 ओवर की जगह 11.5 ओवर में 81 रन बना कर आउट हो गयी. अख्तर 35 और शकीब ने 12 रन बनाये. भूमि पुत्र के सन्नी और सेमू ने घातक गेंदबाजी की और गैलेक्सी के तीन-तीन खिलाड़ियों को पैवेलियन का रास्ता दिखाया. जवाब में भूमि पुत्र की टीम 7.2 ओवर में ही तीन विकेट खोकर 85 रन बना कर मैच सात विकेट से जीत लिया. सन्नी 38 और टिंकू ने 24 रन बनाये.
मनोज ने एक विकेट लिया. मैन ऑफ द मैच भूमि पुत्र एलेवन के सन्नी रहे. दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में बजरंग वरियर्स जमशेदपुर का मुकाबला बीसीए ए जमशेदपुर से हुआ. टॉस बजरंग की टीम ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया. बीसीए ए की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में तौसिफ के 44 और नीरज के 39 रनों की बदौलत 7 विकेट खोकर 149 रन बनाया.
गौरव ने तीन और बिट्टू ने दो विकेट लिये. जवाब में बजरंग की टीम 11.5 ओवर में 69 रन बना कर आउट हो गयी और मैच 80 रनों से हार गयी. पियूष 20 और विकाश ने 12 रन बनाये. आनंद ने घातक गेंदबाजी करते हुए बजरंग के तीन विकेट चटकाये. प्रिंस ने दो विकेट लिया. मैन ऑफ द मैच बीसीए ए के तौसिफ रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola