श्रमदान से हुई दुर्गा मंडप की ढलाई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Dec 2015 1:07 AM (IST)
विज्ञापन

मुसाबनी : मंगलवार को ग्रामीणों ने श्रमदान कर बादिया दुर्गा मंडप के छत की ढलाई की. श्रमदान करने के लिए बागालपाड़ा, तांतीपाड़ा, शिव मंदिर, पाड़ा, हरि मंदिर पाड़ा, बालियागोड़ा, डुंगरीडीह के महिला-पुरुष सुबह से ही जुटे थे. प्रत्येक घर से महिला-पुरुष, युवा श्रमदान में शामिल हुए. श्रमदान करने पहुंचे ग्रामीण अपने साथ चावल, सब्जी, दाल […]
विज्ञापन
मुसाबनी : मंगलवार को ग्रामीणों ने श्रमदान कर बादिया दुर्गा मंडप के छत की ढलाई की. श्रमदान करने के लिए बागालपाड़ा, तांतीपाड़ा, शिव मंदिर, पाड़ा, हरि मंदिर पाड़ा, बालियागोड़ा, डुंगरीडीह के महिला-पुरुष सुबह से ही जुटे थे. प्रत्येक घर से महिला-पुरुष, युवा श्रमदान में शामिल हुए. श्रमदान करने पहुंचे ग्रामीण अपने साथ चावल, सब्जी, दाल लेकर पहुंचे थे. ढलाई के बाद मंडप के समीप भोजन बनाकर सभी ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से भोजन किया.
सन्यासी पातर एवं उनके सहयोगियों ने श्रमदान करने वाले ग्रामीणों के लिए भोजन बनाया. इस मौके पर प्रत्येक घर से आर्थिक सहयोग भी किया गया. 1978 से बादिया में सार्वजनिन दुर्गा पूजा का आयोजन होता आ रहा है. पूजा कमेटी दुर्गा पूजा के लिए मंडप बनाने का संकल्प लिया. जन सहयोग से ईंच, बालू, चिप्स, सीमेंट तथा रड की व्यवस्था की गयी और मंडप के छत की ढलाई ग्रामीणों के श्रमदान से संपन्न हुआ. विश्वनाथ नमाता, शत्रुघन प्रसाद, पंकज मन्ना, खगेन मदिना, राजू कुरूप, शेखर दास, मलय दास, दिनेश दास, पिंकी, रौशनी आदि श्रमदान करने में जुटे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




