सड़क पर मिला युवक का शव, मामला संदिग्ध
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Nov 2015 7:56 AM (IST)
विज्ञापन

गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र के काशिया गांव की सड़क पर शुक्रवार दोपहर कोड़ासाई के बाबलू महतो (36) की लाश मिली. लाश के बगल में उसकी बाइक गिरी थी. युवक के सिर और चेहरे पर चोट लगने के निशान थे. कई लोगों ने युवक को स्थानीय निरामय हेल्थ केयर पहुंचाया. चिकित्सक ने जांच के बाद […]
विज्ञापन
गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र के काशिया गांव की सड़क पर शुक्रवार दोपहर कोड़ासाई के बाबलू महतो (36) की लाश मिली. लाश के बगल में उसकी बाइक गिरी थी. युवक के सिर और चेहरे पर चोट लगने के निशान थे. कई लोगों ने युवक को स्थानीय निरामय हेल्थ केयर पहुंचाया. चिकित्सक ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया.
सूचना पाकर उसके पिता शहदेव महतो, पत्नी और दो बच्चे अस्पताल पहुंचे. पुलिस भी पहुंची और पूरी जानकारी ली. पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
मृतक के परिजनों ने बताया कि बाबलू महतो अपने ससुराल बाघुडि़या के काशिया गांव के भूढ़ीशोल में रहता था. वह मजदूरी करता था. किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. ग्रामीणों के मुताबिक जहां शव पड़ा था, वहां दुर्घटना होने के कोई निशान नहीं थे. दुर्घटना होने जैसा उसके शरीर में चोट भी नहीं थी. मामला संदिग्ध है. बाबलू महतो की मौत दुर्घटना से हुई है या फिर और कोई कारण है. इसका खुलासा तो नहीं हो पाया है.बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




