भुवनेश ने लिया उपकारा अधीक्षक का प्रभार

Published at :04 Nov 2015 8:14 AM (IST)
विज्ञापन
भुवनेश ने लिया उपकारा अधीक्षक का प्रभार

घाटशिला : घाटशिला उपकारा के प्रभारी अधीक्षक का मंगलवार को एसडीओ भुवनेश प्रताप सिंह ने प्रभार ग्रहण किया. उन्होंने उपकारा अधीक्षक का प्रभार उपकारा में कार्यपालक दंडाधिकारी देवेंद्र कुमार दास से लिया. सहायक कारापाल का हुआ डिमोशन इधर उपकारा अधीक्षक के प्रभार लेने से पूर्व उपकारा के सहायक कारापाल रंजीत सिंह को जेल आइजी सुमन […]

विज्ञापन
घाटशिला : घाटशिला उपकारा के प्रभारी अधीक्षक का मंगलवार को एसडीओ भुवनेश प्रताप सिंह ने प्रभार ग्रहण किया. उन्होंने उपकारा अधीक्षक का प्रभार उपकारा में कार्यपालक दंडाधिकारी देवेंद्र कुमार दास से लिया.
सहायक कारापाल का हुआ डिमोशन
इधर उपकारा अधीक्षक के प्रभार लेने से पूर्व उपकारा के सहायक कारापाल रंजीत सिंह को जेल आइजी सुमन गुप्ता ने डिमोशन करते हुए वरीय लिपिक बना दिया है. उपकारा अधीक्षक सह एसडीओ भुवनेश प्रताप सिंह ने बताया कि उनके अधीक्षक का प्रभार लेने से पूर्व की यह घटना है.
इसकी जानकारी दो पूर्व के अधीक्षक देवेंद्र कुमार दास ही दे सकते हैं. उन्होंने कहा कि आज उनके प्रभार लेने के समय वे वरीय लिपिक के पद पर कार्यरत थे. वे अभी उपकारा के सहायक कारापाल नहीं हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola