नोटिस मिला, पहुंचे अनुमंडल कार्यालय

Published at :04 Nov 2015 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
नोटिस मिला, पहुंचे अनुमंडल कार्यालय

घाटशिला : धालभूमगढ़ प्रखंड के बगुला बालू घाट की नीलामी किये बिना ही बालू उठाव का प्रयास करने का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं. विरोध स्वरूप 2 नवंबर को ग्रामीणों ने सीओ, इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी को घेरा था. ग्रामीणों के विरोध जताने पर एसडीओ ने नोटिस भेजा. नोटिस मिलते ही ग्रामीण मंगलवार को एसडीओ […]

विज्ञापन
घाटशिला : धालभूमगढ़ प्रखंड के बगुला बालू घाट की नीलामी किये बिना ही बालू उठाव का प्रयास करने का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं. विरोध स्वरूप 2 नवंबर को ग्रामीणों ने सीओ, इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी को घेरा था. ग्रामीणों के विरोध जताने पर एसडीओ ने नोटिस भेजा.
नोटिस मिलते ही ग्रामीण मंगलवार को एसडीओ कार्यालय पहुंचे. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उन्हें 4.30 बजे कार्यालय बुलाया गया, मगर 4.30 बजे से एसडीओ कार्यालय में नहीं थे. वे एक घंटे से कार्यालय के बाहर बैठे हैं. ग्रामीणों ने कहा कि बिना नीलामी की ही घाट से बालू के उठाव का प्रयास जारी है. इसका ग्रामीण विरोध कर रहे हैं. ग्रामीणों ने एसडीओ से इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola