प्रदीप बलमुचु के आश्वासन पर पांच घंटे बाद हटा जाम

Published at :31 Oct 2015 7:34 AM (IST)
विज्ञापन
प्रदीप बलमुचु के आश्वासन पर पांच घंटे बाद हटा जाम

घाटशिला : अशोक बनर्जी उर्फ चूका दा की मौत की खबर पाकर दोपहर में राज्य सभा सांसद प्रदीप कुमार बलमुचु घटना स्थल पर पहुंचे और जाम पर बैठे कार्यकर्ताओं और सर्वदलीय नेताओं से बात की. फिर घाटशिला के एसडीपीओ, सीओ से भी बात की. श्री बलमुचु ने डीसी से दूरभाष पर बात की और कहा […]

विज्ञापन
घाटशिला : अशोक बनर्जी उर्फ चूका दा की मौत की खबर पाकर दोपहर में राज्य सभा सांसद प्रदीप कुमार बलमुचु घटना स्थल पर पहुंचे और जाम पर बैठे कार्यकर्ताओं और सर्वदलीय नेताओं से बात की.
फिर घाटशिला के एसडीपीओ, सीओ से भी बात की. श्री बलमुचु ने डीसी से दूरभाष पर बात की और कहा कि एनएच का काम करने वाले संवेदक, टेलर के मालिक या फिर सरकार से मृतक के आश्रित को मुआवजा दिलाये. डीसी ने भरोसा दिलाया कि चुनाव का माहौल है. जाम हटा दे. चुनाव के बाद मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलायेंगे.
डीसी से हुई बात को श्री बलमुचु से जाम पर बैठे कार्यकर्ताओं को सर्वदलीय नेताओं को बताया और कहा कि डीसी ने जिम्मेवारी ली है, अगर मुआवजा नहीं मिला, तो फिर एनएच पर बैठेंगे. श्री बलमुचु के आश्वासन पर पांच घंटे बाद एनएच जाम मुक्त हुआ तब जाकर वाहनों का परिचालन शुरू हुआ.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola