चिकित्सकों की कमी है : रामदास

Published at :22 Oct 2013 12:59 AM (IST)
विज्ञापन
चिकित्सकों की कमी है : रामदास

निगरानी एवं अनुश्रवण समिति की बैठक घाटशिला : घाटशिला के पावड़ा स्थित माझी परगना महाल भवन में सोमवार को अनुमंडल स्तरीय स्वास्थ्य विभाग निगरानी एवं अनुश्रवण समिति की बैठक विधायक रामदास सोरेन की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में श्री सोरेन ने कहा कि विधान सभा क्षेत्र के अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी है. चिकित्सकों […]

विज्ञापन

निगरानी एवं अनुश्रवण समिति की बैठक

घाटशिला : घाटशिला के पावड़ा स्थित माझी परगना महाल भवन में सोमवार को अनुमंडल स्तरीय स्वास्थ्य विभाग निगरानी एवं अनुश्रवण समिति की बैठक विधायक रामदास सोरेन की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में श्री सोरेन ने कहा कि विधान सभा क्षेत्र के अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी है.

चिकित्सकों की कमी का मामला वे विधान सभा में उठायेंगे, ताकि सरकार चिकित्सकों की कमी कि समस्या दूर कर सके. उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक चिकित्सक बनें. इसके लिए सिस्टम बनाना होगा.

उन्होंने कहा कि उत्क्रमित अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहिया और ग्राम प्रधानों के बीच सामंजस्य स्थापित करायें, ताकि सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा के लिए दी जा रही राशि का उपयोग हो सके. उन्होंने कहा कि योजना बद्ध तरीके से ही गांवों में सरकारी सेवा का लाभ दिलाया जा सकता है.

जब तक पदाधिकारी योजना नहीं बनायेंगे, तब तक ग्रामीण लाभान्वित नहीं होंगे. बैठक को प्रमुख श्रुति देवगम, उप प्रमुख जगदीश भकत, बहादुर सोरेन, पार्वती मुमरू ने भी संबोधित किया.

बैठक में डॉ राणा सिंह, डॉ असगर खान, डॉ भारतेंदू भूषण, दिनेश कुमार, शिबू मुमरू, गंगा राम मुमरू, सुधीर सोरेन, श्याम चंद्र मुमरू, प्रधान सोरेन समेत विभिन्न गांवों के ग्राम प्रधान उपस्थित थे. बैठक का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन डॉ रामचंद्र सोरेन ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola