सीएस ने किया अस्पताल का निरीक्षण

Published at :16 Oct 2013 5:02 AM (IST)
विज्ञापन
सीएस ने किया अस्पताल का निरीक्षण

घाटशिला : घाटशिला के उत्क्रमित अनुमंडल अस्पताल का मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के सिविल सजर्न डॉ जगत भूषण प्रसाद ने निरीक्षण किया. उन्होंने अस्पताल में चिकित्सक और कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी देखी. इसके बाद फुलडुंगरी में बन रहे सीएचसी भवन का निरीक्षण किया. उन्होंने योजना की देखरेख कर रहे नीलू दत्ता से भवन और चिकित्सकों […]

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला के उत्क्रमित अनुमंडल अस्पताल का मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के सिविल सजर्न डॉ जगत भूषण प्रसाद ने निरीक्षण किया. उन्होंने अस्पताल में चिकित्सक और कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी देखी.

इसके बाद फुलडुंगरी में बन रहे सीएचसी भवन का निरीक्षण किया. उन्होंने योजना की देखरेख कर रहे नीलू दत्ता से भवन और चिकित्सकों के रहने के लिए बनाये गये आवासों की भी जानकारी ली. उन्होंने कहा कि जितना जल्द हो सके इस भवन का हैंड ओवर कराने का प्रयास होगा, ताकि आम लोगों को सीएचसी का लाभ मिल सके.

श्री दत्ता ने सीएस को बताया कि चार करोड़ की लागत से हाइवे कंस्ट्रक्शन सीएचसी का निर्माण करा रहा है. सीएचसी बन कर तैयार है. चिकित्सक और कर्मचारियों के रहने के लिए आवास बनाये जा रहे हैं.

पंचायत प्रतिनिधियों के साथ नहीं हुई बैठक

मंगलवार को उत्क्रमित अनुमंडल अस्पताल और सीएचसी के दौरे के बाद सिविल सजर्न पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक करने वाले थे. परंतु उनके दौरे के दौरान पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित नहीं हुए. इसके कारण सीएस ने मंगलवार की बैठक स्थगित कर दी. सिविल सजर्न ने कहा कि चिकित्सकों की कमी दूर करने के लिए सरकारी पहल जारी है.

18 अक्तूबर तक चिकित्सकों की बहाली कर ली जायेगी. इस मौके पर डॉ उपेंद्र प्रसाद, डॉ निरू ज्योत्सना केरकेट्टा, डॉ सुष्मिता तमाड़िया उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola