बड़े भाई को मारा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Jun 2015 6:10 AM (IST)
विज्ञापन

पालकोट : पालकोट थाना के घोर नक्सल प्रभावित कोलेंग पुरनाडीह गांव में मंगरा खड़िया (55 वर्ष) की उसके ही छोटे भाई बोदो खड़िया ने कुदाल से काट कर हत्या कर दी. किसी बात को लेकर दोनों आपस में लड़ गये. नशे में होने के कारण छोटे भाई ने कुदाल से काट दिया. आरोपी बोदो घटना […]
विज्ञापन
पालकोट : पालकोट थाना के घोर नक्सल प्रभावित कोलेंग पुरनाडीह गांव में मंगरा खड़िया (55 वर्ष) की उसके ही छोटे भाई बोदो खड़िया ने कुदाल से काट कर हत्या कर दी. किसी बात को लेकर दोनों आपस में लड़ गये.
नशे में होने के कारण छोटे भाई ने कुदाल से काट दिया. आरोपी बोदो घटना के बाद से फरार है. घटना शनिवार की शाम की है. लेकिन पुलिस को घटना की सूचना सोमवार दोपहर को मिली. इसके बाद थाना प्रभारी अजय ठाकुर पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे. ग्रामीणों से पूछताछ के बाद शव को अपने कब्जे में कर लिया. पुलिस हत्या के कारणों का पता कर रही है. मृतक की पत्नी लाली खड़ियाइन ने बताया कि शनिवार की शाम छह बजे दोनों भाई किसी बात को लेकर आपस में उलझ गये.
इसके बाद बोदो ने कुदाल उठाया और अपने बड़े भाई मंगरा को काट दिया. मंगरा गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजन व स्थानीय ग्रामीण घायल मंगरा को कलिगा बेला गांव ले गये. जहां उसका झाड़ फूंक व जंगली दवा से इलाज किया जा रहा था. लेकिन रविवार की रात 10 बजे उसकी मौत हो गयी.
गांव के लोग सोमवार को मंगरा के शव को लेकर गांव पहुंचे. अगर मंगरा को अस्पताल लाया जाता, तो संभवत: उसकी जान बच सकती थी. लेकिन अस्पताल न ले जाकर उसे जंगली दवा से ठीक करने का प्रयास किया गया. लाली ने कहा कि कोई बड़ा विवाद नहीं था, फिर भी बोदो ने मंगरा को मार दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




