एक ही कमरे में रहने को विवश हैं सबर परिवार के लोग, कई रहते हैं झोपड़ी में

Published at :15 Jun 2015 8:06 AM (IST)
विज्ञापन
एक ही कमरे में रहने को विवश हैं सबर परिवार के लोग, कई रहते हैं झोपड़ी में

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की काशिदा पंचायत के गहनडीह सबर टोला में 1982-83 में सबरों के लिए 38 इंदिरा आवास स्वीकृत हुए थे. आवास नहीं बनने से इस टोला में एक सबर परिवार एक ही कमरे में रहने को विवश हैं. कई सबरों ने तो आवास के आगे की झोपड़ी बनायी है. इसी झोपड़ी में […]

विज्ञापन
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की काशिदा पंचायत के गहनडीह सबर टोला में 1982-83 में सबरों के लिए 38 इंदिरा आवास स्वीकृत हुए थे. आवास नहीं बनने से इस टोला में एक सबर परिवार एक ही कमरे में रहने को विवश हैं. कई सबरों ने तो आवास के आगे की झोपड़ी बनायी है. इसी झोपड़ी में सबर परिवार रहते हैं.
32 वर्षो से अधूरे हैं इंदिरा आवास
गहनडीह में सबरों के इंदिरा आवास 32 वर्षो से अधूरे हैं. इंदिरा आवास का निर्माण तो कराया गया, मगर छत की ढलाई नहीं हुई है. आवास का प्लास्टर भी नहीं हुआ है. आवास में दरवाजा और खिड़की भी नहीं लगे हैं. जिनके नाम से इंदिरा आवास बने थे, उक्त सबरों ने अधूरे आवास के पास ही झोपड़ी बना कर रहे हैं.
जिनके लिए इंदिरा आवास बने हैं
यहां श्याम सबर, शंकर सबर, श्याम पदो सबर, मदन सबर, पेटू सबर, पुटू सबर, मदन सबर, चाटू सबर, सोमाय सबर, सुकराम सबर, बुधराम सबर, कालू सबर, विमल सबर, छोटू सबर, सनातन सबर, सुकरा सबर, सुभाष सबर, नकुल सबर, बबलू सबर, श्रीराम सबर, मंगल सबर, प्रदीप सबर, खोड़ा सबर, कालू सबर समेत अन्य सबरों के लिए इंदिरा आवास बनना था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola