आवास के अभाव में सबर बेहाल

Published at :15 Jun 2015 8:06 AM (IST)
विज्ञापन
आवास के अभाव में सबर बेहाल

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की कालापाथर पंचायत के वनकांटी सबर टोला में रह रहे 135 सबर परिवार आवास के अभाव में जिल्लत की जिंदगी जी रहे हैं. टोला के मुनी सबर, लंबु सबर, भूपति सबर, नमी सबर आदि ने बताया कि टोला में वर्षो से एक भी बिरसा या इंदिरा आवास का निर्माण सरकार द्वारा […]

विज्ञापन
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की कालापाथर पंचायत के वनकांटी सबर टोला में रह रहे 135 सबर परिवार आवास के अभाव में जिल्लत की जिंदगी जी रहे हैं. टोला के मुनी सबर, लंबु सबर, भूपति सबर, नमी सबर आदि ने बताया कि टोला में वर्षो से एक भी बिरसा या इंदिरा आवास का निर्माण सरकार द्वारा नहीं किया गया है.
वे सभी ने किसी तरह मेहनत मजदूरी कर झोपड़ी नुमा घर बनाया है. झोपड़ी काफी जजर्र हो चुकी है. फूस नष्ट हो चुका है.ताड़ के पत्ते लगा कर किसी तरह झोपड़ी में रह रहे हैं. सबरों ने बताया कि उनके पास उतने पैसे नहीं हैं कि वे अपनी झोपड़ियों की मरम्मत करा सके.बरसात होने से घर में पानी झरने की तरह गिरने लगता है. किसी तरह वे अपने बच्चों के साथ घर के कोने में बैठ कर रात गुजारते हैं. वहीं नीचे सबर टोला में बीते दो वर्षो से बिजली गुल है. सबर परेशान है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola