चेक पोस्ट प्रभारी को करें निलंबित

Published at :15 Jun 2015 8:03 AM (IST)
विज्ञापन
चेक पोस्ट प्रभारी को करें निलंबित

बहरागोड़ा : भाजपा ग्रामीण जिला का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को जमशेदपुर में मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिला और बहरागोड़ा चेक पोस्ट के प्रभारी आरके राजीव की शिकायत की. प्रदेश कार्य समिति सदस्य चंडी चरण साव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि श्री राजीव द्वारा सरकारी राजस्व की लूट की जा रही है. उन्होंने […]

विज्ञापन

बहरागोड़ा : भाजपा ग्रामीण जिला का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को जमशेदपुर में मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिला और बहरागोड़ा चेक पोस्ट के प्रभारी आरके राजीव की शिकायत की. प्रदेश कार्य समिति सदस्य चंडी चरण साव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि श्री राजीव द्वारा सरकारी राजस्व की लूट की जा रही है. उन्होंने कुछ एजेंट पाल रखे हैं. एजेंटों के सहारे प्रत्येक दिन लाखों का राजस्व लूटा जाता है.

इस संबंध में 22 मई को स्वास्थ्य मंत्री के जनता दरबार में श्री राजीव के खिलाफ जांच का प्रस्ताव रखा गया था. डीसी ने डीटीओ को भेज कर राजस्व वसूली करायी थी. इससे राजस्व में वृद्धि हुई थी. डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने श्री राजीव के खिलाफ शिकायत कर वरीय पदाधिकारियों से कार्रवाई की मांग की थी, इसलिए श्री राजीव बेबुनियाद आरोप लगा कर डॉ गोस्वामी को बदनाम कर रहे हैं. श्री राजीव झामुमो के संरक्षण में चेकपोस्ट का सहारा लेकर राजनीतिक षडयंत्र रच रहे हैं. प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से श्री राजीव को अविलंब निलंबित कर उच्च स्तरीय जांच की मांग की. कहा गया कि उन्हें हटा कर किसी ईमानदार ऑफिसर के पदस्थापन से राजस्व में प्रत्येक दिन चार गुणा वृद्धि होगी. प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से साइकिल घोटाले के अभियुक्त पर अविलंब कार्रवाई की मांग की है. प्रतिनिधिमंडल में उप प्रमुख तपन कुमार ओझा, रंजीत बाला, सुदीप पटनायक, खितिश मुंडा, परमेश्वर हेंब्रम, देवदत्त साव शामिल थे.

भ्रष्टाचारियों का पोषक रहा है झामुमो : मंच

जमशेदपुर : नरेंद्र मोदी विचार मंच के प्रदेश संयोजक अश्विनी कुमार ने बहरागोड़ा चेक नाका मामले में प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि झामुमो शुरू से ही भ्रष्टाचार की समर्थक और पोषक रही है.

बहरागोड़ा मामले में अधिकारी राजीव को समर्थन देकर विधायक कुणाल षाड़ंगी ने इसकी पुष्टि कर दी है. चेक पोस्ट घोटाले के साथ-साथ साइकिल घोटाले को भाजपा के वरीय नेता डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने ही उजागर किया था. मुख्यमंत्री से मांग करेंगे कि अधिकारी राजीव की संपत्ति की जांच करायें और उन्हें बर्खास्त करें.

डॉ गोस्वामी स्वच्छ छवि के नेता : सरोज महापात्र

जमशेदपुर. भाजपा नेता सरोज महापात्र ने कहा कि डॉ गोस्वामी स्वच्छ छवि के नेता हैं, उन्हें राजनीतिक षडयंत्र में फंसाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जो भी आरोप डॉ गोस्वामी पर लगा है, उसकी निष्पक्ष जांच हो और षडयंत्रकारी तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola