कम कीमत में बेचना पड़ रहा धान

कृषक गोष्ठी सह खरीफ कार्यशाला में फूटा किसान का दर्द, कहा पटमदा : इन दिनों क्षेत्र के किसान मर चुके हैं. किसानों को ओने-पौने दामों में धान बेचना पड़ रहा है. जबकि व्यवसायी 26 से 30 रुपये प्रति किलो चावाल बाजार में बेच रहे हैं. जबकि किसानों द्वारा पैदावार धान नौ से 10 रुपये किलो […]
कृषक गोष्ठी सह खरीफ कार्यशाला में फूटा किसान का दर्द, कहा
पटमदा : इन दिनों क्षेत्र के किसान मर चुके हैं. किसानों को ओने-पौने दामों में धान बेचना पड़ रहा है. जबकि व्यवसायी 26 से 30 रुपये प्रति किलो चावाल बाजार में बेच रहे हैं. जबकि किसानों द्वारा पैदावार धान नौ से 10 रुपये किलो बिक रहा है. उधान की खेती में किसानों को प्रति किलो साढ़े 12 रुपये खर्च आता है. पटमदा व बोड़ाम में स्थित दर्जनों सीड बीज दुकानों की जांच जरूरी है.
उक्त दर्द किसान बगुला किंकर मिश्र ने सोमवार को पटमदा ब्लॉक व बांगुड़दा हा स्कूल प्रांगण में आयोजित कृषक गोष्ठी में बयां की. श्री बगुला ने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए सब्सिडी में मिलने वाली कृषि यंत्र ट्रैक्टर आदि का इस्तेमाल खेतों में कम ईंट भट्ठा, पत्थर खदान व अन्य व्यवसायिक कारोबार में होती है.
इसकी जांच जरूरी है. किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए बिज ग्राम का निर्माण किया गया है, पर इसका लाभ किसानों को नहीं मिलता है. इससे पूर्व किसान गोष्ठी को संबोधित करते हुए विधायक रामचंद्र सहिस ने कहा कि पटमदा व बोड़ाम के वे किसानों को आत्म निर्भर बनाने में हर संभव मदद करेंगे.
किसानों की सुविधा के लिए क्षेत्र में डीप बोरिंग, चेकडैम, सिंचाई नाली, कुआं, तालाब के अलावा सब्जियों के रख रखाव के लिए शीत गृह का निर्माण कराया जायेगा. कमर तोड़ मेहनत करने वाले किसानों को मेहनत के अनुसार लागत नहीं मिल पाती है. कृषि महोत्सव का मुख्य उद्देश्य सरकार की नयी तकनीकी को गांव-गांव में जनता तक पहुंचाना है. संबंधित विभाग के उदासीनता के कारण किसानों तक उसका लाभ नहीं पहुंच पाता है. कृषक मित्रों को संगठित होकर आगे बढ़ने की जरूरत है. कार्यक्रम को बीडीओ प्रभात रंजन चौधरी, बीएओ राधारमण अग्रवाल, आत्मा के डायरेक्टर गीता रानी, मत्स्य विभाग की काजल तिर्की, कृषि विभाग के हंसराज मिश्र, सतेंद्र नारायण आदि ने भी संबोधित कर क्षेत्र के किसानों को नये तकनीकी से खेती करने की जानकारी दी गयी.
ैसात किसानों के बीच केसीसी ऋण वितरण
किसान गोष्ठी में झारखंड ग्रामीण बैंक के सहयोग से पटमदा के विभिन्न गांव के सात किसानों के बीच केसीसी ऋण का चेक वितरण किया गया. केसी ऋण लेने वालों में गदाधर मुमरू एक लाख रुपये, सशधर महतो 48 हजार, सलावत प्रमाणिक 33 हजार, गुलाबी माझी 50 हजार, सुभाष चंद्र रुहीदास 25 हजार, अनादी प्रमाणिक 48 हजार एवं तापस चंद्र मदक 25 हजार शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




