सोये युवक की अज्ञात ने की पिटाई, सिर फटा

Published at :27 May 2015 8:11 AM (IST)
विज्ञापन
सोये युवक की अज्ञात ने की पिटाई, सिर फटा

घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के ऊपर पावड़ा खड़िया बस्ती में राजस्थान के धौलपुर गांव निवासी महावीर सिंह (30) की 25-26 मई की रात अज्ञात पांच छह लोगों ने घर की छत पर सोये हालत में पिटाई कर दी. उससे युवक का सिर फट गया है, मगर इस घटना की जानकारी पुलिस को नहीं है. […]

विज्ञापन
घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के ऊपर पावड़ा खड़िया बस्ती में राजस्थान के धौलपुर गांव निवासी महावीर सिंह (30) की 25-26 मई की रात अज्ञात पांच छह लोगों ने घर की छत पर सोये हालत में पिटाई कर दी. उससे युवक का सिर फट गया है, मगर इस घटना की जानकारी पुलिस को नहीं है. युवक मंगलवार की सुबह उत्क्रमित अनुमंडल अस्पताल में सिर पर पट्टी बांध कर घूम रहा था.
उससे सिर फटने की जानकारी ली गयी तो उसने बताया कि ऊपर पावड़ा खड़िया बस्ती के धानो सबर की पुत्री बसंती सबर के साथ उसने वर्ष 2008 में कोर्ट मैरेज किया है. वह रात में अपने घर की छत पर सोया था. अचानक पांच से छह लोग पहुंचे और उसकी लाठी और डंडे से पिटाई शुरू कर दी. इससे वह छत से नीचे गिर गया. इससे उसका सिर फट गया है.
उसने बताया कि वह होटल में काम करता है. वह अपनी पत्नी को राजस्थान ले जाना चाहते है, मगर ससुराल वाले उसे नहीं छोड़ रहे हैं और न ही बसंती सबर से उसका तलाक करा रहे हैं. युवक ने घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola