विरोध करने के बाद फिर से ढलाई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 May 2015 1:42 AM (IST)
विज्ञापन

घाटशिला : राज्यसभा सांसद निधि से बननेवाली सड़क में अनियमितता घाटशिला : घाटशिला के पाल कॉलोनी में 5 लाख 22 हजार की लागत से राज्य सभा सांसद निधि से साढ़े चार सौ फीट बन रही सड़क में बिना सीमेंट का मिश्रण दिये ही पीसीसी की ढलाई का मंगलवार को ग्रामीणों ने विरोध किया तो पूर्व […]
विज्ञापन
घाटशिला : राज्यसभा सांसद निधि से बननेवाली सड़क में अनियमितता
घाटशिला : घाटशिला के पाल कॉलोनी में 5 लाख 22 हजार की लागत से राज्य सभा सांसद निधि से साढ़े चार सौ फीट बन रही सड़क में बिना सीमेंट का मिश्रण दिये ही पीसीसी की ढलाई का मंगलवार को ग्रामीणों ने विरोध किया तो पूर्व में की गयी ढलाई को हटा कर दुबारा ढलाई करायी गयी.
इस योजना के पेटी ठेकेदार अरूण कुमार हैं. श्री कुमार ने दूरभाष पर बताया कि सोमवार की शाम को सड़क की ढलाई हुई थी.भूलवश सड़क की ढलाई में सीमेंट नहीं मिलायी गयी थी. मंगलवार को ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो पूर्व में की गयी ढलाई को तोड़ कर दोबारा ढलाई करायी गयी. इधर ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क कहीं चार तो कई तीन फीट ही ढलाई की जा रही है. पेटी ठेकेदार ने कहा कि सड़क प्राक्कलन के मुताबिक ही बनायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




