दारीसाई : जजर्र पीएचसी हुआ बंद आंगनबाड़ी में अस्पताल शुरू
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 May 2015 8:10 AM (IST)
विज्ञापन

गालूडीह : दारीसाई (पुतड़ू) में हरमोहन महतो के जजर्र खपरैल के घर में कई वषों से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चल रहा था, जिसे प्रशासनिक पदाधिकारियों के आदेश पर सोमवार से बंद कर पुतड़ू आंगनबाड़ी केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया. रविवार को जिला से पहुंची टीम में शामिल सिविल सजर्न डॉ एसपी झा, घाटशिला के […]
विज्ञापन
गालूडीह : दारीसाई (पुतड़ू) में हरमोहन महतो के जजर्र खपरैल के घर में कई वषों से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चल रहा था, जिसे प्रशासनिक पदाधिकारियों के आदेश पर सोमवार से बंद कर पुतड़ू आंगनबाड़ी केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया.
रविवार को जिला से पहुंची टीम में शामिल सिविल सजर्न डॉ एसपी झा, घाटशिला के एसडीओ गिरिजा शंकर प्रसाद ने इसका निर्देश सीडीपीओ सुनीता केरकेट्टा और चिकित्सकों को दिया था. पदाधिकारियों ने कहा था कि सोमवार से जजर्र पीएचसी को बंद कर आंगनबाड़ी में पीएचसी चलाये. आदेश का पालन करते हुए आज से आंगनबाड़ी केंद्र में अस्पताल चलना शुरू हो गया.
आंगनबाड़ी, अस्पताल एक जगह सुविधा तो होगी : सीडीपीओ
पुतड़ू आंगनबाड़ी केंद्र में फिलहाल 25 बच्चे हैं. हालांकि प्रत्येक दिन 15 से 20 बच्चे उपस्थित होते हैं.यहां छह सबर बच्चे भी नामांकित हैं, जिसमें चार कभी-कभी आते हैं. सेविका दीपाली सिंह और सहिया पार्वती दास एवं लखी प्रिया महतो हैं. सीडीपीओ सुनीता केरकेट्टा कहती है कि एक स्थान में आंगनबाड़ी और अस्पताल चलने से सुविधा तो होगी, परंतु इसी में किसी तरह काम चलाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




