गौरव 89, मो इम्तियाज को 86 %
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 May 2015 8:07 AM (IST)
विज्ञापन

रामकृष्ण विवेकानंद शारदा विद्यापीठ का परीक्षा परिणाम घाटशिला : घाटशिला के फुलपाल स्थित रामकृष्ण विवेकानंद शारदा विद्यापीठ में आइसीएसइ का परीक्षा परिणाम इंटरनेट पर सोमवार को जारी हुआ. बहरागोड़ा के उईनाला निवासी मनोज कुमार के पुत्र गौरव आचार्या ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का टॉपर बना है. उसे अंगरेजी में 83, एससीजी में […]
विज्ञापन
रामकृष्ण विवेकानंद शारदा विद्यापीठ का परीक्षा परिणाम
घाटशिला : घाटशिला के फुलपाल स्थित रामकृष्ण विवेकानंद शारदा विद्यापीठ में आइसीएसइ का परीक्षा परिणाम इंटरनेट पर सोमवार को जारी हुआ.
बहरागोड़ा के उईनाला निवासी मनोज कुमार के पुत्र गौरव आचार्या ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का टॉपर बना है. उसे अंगरेजी में 83, एससीजी में 90, गणित में 90, एससीआइ में 88, सीटीआइ में 94 और हिंदी में 78 अंक मिले हैं. 445 अंक ला कर वह स्कूल का टॉपर बना है.
उसके पिता मनोज कुमार और मां तनुश्री बेटे की सफलता से खुश हैं. स्कूल का द्वितीय टॉपर जमशेदपुर के मानगो आजादनगर निवासी नौशाद खान का पुत्र मो इत्मियाज खान बना है. उसे परीक्षा में 86 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ है. नौशाद को अंगरेजी में 83, एससीजी में 92, एससीआइ में 86, सीटीआइ में 95 और गणित में 76 अंक मिले हैं. 432 अंक लाकर इत्मियाज ने स्कूल का नाम रोशन किया है.
उसके पिता नौशाद खान और मां नूरजहां बेगम बेटे की सफलता से खुश हैं. स्कूल के तृतीय टॉपर दो छात्र बने हैं. दोनों को बराबर अंक मिले हैं. घाटशिला के दाहीगोड़ा निवासी देवाशीष गोप और चाकुलिया के कौस्तव महतो को 85 अंक मिले हैं. देवाशीष गोप को अंगरेजी में 66, एससीजी में 86, गणित में 94, एससीआइ में 88 और सीटीआइ में 90 अंक मिले हैं.
कौस्तव महतो को अंगरेजी में 72, हिंदी में 76, एससीजी में 88, गणित में 88 और एससीआइ में 80 अंक मिले हैं. दोनों 424 अंक प्राप्त कर स्कूल के तृतीय टॉपर बने. कौस्तव के पिता विकाश चंद्र महतो व मां फाल्गुनी महतो सफलता से खुश हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




