स्कर्ट में लगा दिये गये हैं कूट

Published at :10 May 2015 8:43 AM (IST)
विज्ञापन
स्कर्ट में लगा दिये गये हैं कूट

स्कूल यूनीफॉर्म में भारी गड़बड़ी की आशंका 400 रुपये में देना है स्कूली छात्र-छात्राओं को दो शर्ट और दो हाफ पैंट छात्राओं को देना है दो शर्ट और दो स्कर्ट अजय पांडेय घाटशिला : घाटशिला प्रखंड में 150 प्राथमिक और मध्य विद्यालय के लगभग 11 हजार छात्र-छात्राओं को दिये गये यूनिफॉर्म में भारी गड़बड़ी का […]

विज्ञापन
स्कूल यूनीफॉर्म में भारी गड़बड़ी की आशंका
400 रुपये में देना है स्कूली छात्र-छात्राओं को दो शर्ट और दो हाफ पैंट
छात्राओं को देना है दो शर्ट और दो स्कर्ट
अजय पांडेय
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड में 150 प्राथमिक और मध्य विद्यालय के लगभग 11 हजार छात्र-छात्राओं को दिये गये यूनिफॉर्म में भारी गड़बड़ी का मामला प्रकाश में आया है. प्रति छात्र-छात्राओं को 400 रुपये के हिसाब से यूनिफॉर्म दिये गये हैं. मध्य विद्यालय की छात्राओं के स्कर्ट में कपड़े की जगह कूट के बकरम लगे हैं.
अभिभावकों का आरोप है कि पोशाक घटिया किस्म के कपड़े से बने हैं. सिलाई भी कमजोर है. अभिभावकों का कहना है कि स्कूलों में दिये गये यूनिफॉर्म रेडिमेड हैं. मामले को लेकर अभिभावक शिकायत की तैयारी में हैं.
पोशाक वितरण में कई बने ठेकेदार
शिक्षा विभाग की लापरवाही से पोशाक वितरण में घाटशिला के कई दुकानदार ठेकेदार बन गये. जूता समेत अन्य सामान बेचने वालों ने पोशाक वितरण में ठेकेदारी की. पोशाक वितरण में भारी गड़बड़ी फैलायी और मालामाल हुए.
यहां के एक कपड़ा दुकानदार ने तो शिक्षा विभाग के आदेश पर घाटशिला समेत अन्य प्रखंडों में यूनिफॉर्म देने का ठेका लिया. उक्त दुकानदार ने ड्रेस बनवा कर प्रधानाध्यापक को सौंप दिया. शिक्षा विभाग भी उक्त दुकानदार के प्रति मेहरबान हुआ और स्कूल ड्रेस बनवाने का बड़ा ठेका उसे ही दे दिया. विभाग ने स्कूल के प्रधानाध्यापक और शिक्षकों को उक्त दुकानदार से स्कूल ड्रेस लेने का दबाव डाला. उक्त दुकानदार ने स्कूल ड्रेस बनवाने में भारी गड़बड़ी की.
स्कूलों में वितरण किये गये पोशाकों में खास कर छात्राओं के स्कर्ट में बकरम की जगह कूट और गत्ता लगाये गये हैं. सिलाई भी कमजोर है. वितरण किये गये स्कर्ट और शर्ट अभिभावकों को दोबारा सिलाई के लिए सिलाई दुकान में लाना पड़ रहा है.
मामले की जांच करायी जायेगी
‘‘छात्राओं के स्कर्ट में कपड़े के बकरम की जगह कूट और गत्ता लगाने की सूचना है. अगर ऐसा है, तो इस मामले की जांच करायी जायेगी. प्रखंड के 150 प्रावि और मध्य विद्यालय के प्रति छात्र-छात्राएं को 400 रुपये में दो जोड़ी यूनिफॉर्म दिये गये हैं. 44 लाख रुपये में 150 स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए यूनिफॉर्म दिये गये हैं
मुरारी प्रसाद शाही, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, घाटशिला
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola