एनएच को जमशेदपुर से बहरागोड़ा तक किया बाधित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 May 2015 9:05 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) मरम्मत की मांग को लेकर झामुमो जिलाध्यक्ष रामदास सोरेन के नेतृत्व में पारडीह से बहरागोड़ा तक आहूत अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी पर झामुमो कार्यकर्ता एनएच पर उतर आये. पारडीह, बालीगुमा से लेकर देवघर तक ट्रक- ट्रेलरों को बीच सड़क पर खड़ा कर उनके चक्के की हवा निकाल दी. कई चालकों से […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) मरम्मत की मांग को लेकर झामुमो जिलाध्यक्ष रामदास सोरेन के नेतृत्व में पारडीह से बहरागोड़ा तक आहूत अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी पर झामुमो कार्यकर्ता एनएच पर उतर आये.
पारडीह, बालीगुमा से लेकर देवघर तक ट्रक- ट्रेलरों को बीच सड़क पर खड़ा कर उनके चक्के की हवा निकाल दी. कई चालकों से गाड़ी की चाबियां छीन ले गये. इस दौरान पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से 176 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया. उन्हें एमजीएम, उलीडीह के अलावा अन्य थानों में रखा गया, लेकिन बाद में छोड़ दिया गया.
पारडीह बांबे चौक पर काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. पीसीआर डीएसपी जसिंता केरकेट्टा ने बताया कि पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में 176 गिरफ्तारियां की हैं. वहीं शाम में विभागीय पदाधिकारियों के आश्वासन के बाद आर्थिक नाकेबंद खत्म कर दिया गया. झामुमो विभाग व राज्य सरकार को 15 जून तक अल्टीमेटम दिया है. घाटशिला, धालभूमगढ़, बहरागोड़ा तक बंद समर्थक नजर आये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




