दामपाड़ा में विद्युत शक्ति उपकेंद्र की स्वीकृति मिली
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 May 2015 2:48 AM (IST)
विज्ञापन

भूमि की तलाश शीघ्र होगी पूरी घाटशिला : घाटशिला के विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता जेपीएन सिंह ने कहा कि दामपाड़ा में विद्युत शक्ति उपकेंद्र ट्रांसफॉर्मर मरम्मत केंद्र स्थापित करने के लिए स्वीकृति मिल चुकी है. उन्होंने कहा कि इस मामले में उपायुक्त डॉ अमिताभ कौशल से आश्वासन मिला है. दामपाड़ा में विद्युत शक्ति उपकेंद्र […]
विज्ञापन
भूमि की तलाश शीघ्र होगी पूरी
घाटशिला : घाटशिला के विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता जेपीएन सिंह ने कहा कि दामपाड़ा में विद्युत शक्ति उपकेंद्र ट्रांसफॉर्मर मरम्मत केंद्र स्थापित करने के लिए स्वीकृति मिल चुकी है. उन्होंने कहा कि इस मामले में उपायुक्त डॉ अमिताभ कौशल से आश्वासन मिला है. दामपाड़ा में विद्युत शक्ति उपकेंद्र के लिए बहुत जल्द भूमि की तलाश कर ली जायेगी. उन्होंने कहा कि ट्रांसफॉर्मर मरम्मत केंद्र के लिए भूमि उपलब्ध कराने का आश्वासन मिला है.
भूमि से संबंधित मामले का निपटारा कर लिया जायेगा. सीओ सत्यवीर रजक ने बताया कि दामपाड़ा में विद्युत शक्ति उपकेंद्र तथा ट्रांसफॉर्मर मरम्मत केंद्र के लिए भूमि चिह्न्ति करने का काम जारी है.
बहुत जल्द भूमि का चयन कर लिया जायेगा. इसके लिए कर्मचारी भूमि चिह्न्ति करने के काम में जुटे हैं. एक सप्ताह में भूमि से संबंधित मामले का निपटारा कर लिया जायेगा और प्रस्ताव विभाग को तथा जिला में भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




