डीसी ने की कार्रवाई, वेतन रोका

Published at :03 May 2015 9:15 AM (IST)
विज्ञापन
डीसी ने की कार्रवाई, वेतन रोका

चाकुलिया : शनिवार को विधायक कुणाल षाड़ंगी ने चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे. विशेष कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन कार्यालय से नदारद थे. विधायक ने कार्यालय में उपस्थित अस्थायी कर्मियों से पदाधिकारी की नहीं रहने का कारण पूछा. कर्मियों ने बताया कि कार्यपालक पदाधिकारी शनिवार को नहीं आये हैं और क्यों नहीं आये हैं, इसकी जानकारी […]

विज्ञापन

चाकुलिया : शनिवार को विधायक कुणाल षाड़ंगी ने चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे. विशेष कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन कार्यालय से नदारद थे. विधायक ने कार्यालय में उपस्थित अस्थायी कर्मियों से पदाधिकारी की नहीं रहने का कारण पूछा. कर्मियों ने बताया कि कार्यपालक पदाधिकारी शनिवार को नहीं आये हैं और क्यों नहीं आये हैं, इसकी जानकारी नहीं है.

श्री षाड़ंगी ने कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन सिंह की अनुपस्थिति के बारे में उपायुक्त डॉ अमिताभ कौशल को दूरभाष पर पूछा कि पदाधिकारी द्वारा उनके पास छुट्टी का आवेदन दिया गया है या नहीं. उपायुक्त ने विधायक से कहा कि उनके पास किसी प्रकार की छुट्टी का आवेदन नहीं है. विधायक ने उपायुक्त से विशेष कार्यपालक पदाधिकारी के ऊपर कार्रवाई करने की बात कही. विधायक ने बताया कि उनकी शिकायत पाकर उपायुक्त ने विशेष कार्यपालक पदाधिकारी पर कारण बताओ नोटिस जारी कर उनके वेतन पर रोक लगा दी है. विधायक ने कहा कि विशेष पदाधिकारी को यहां रह कर काम करना है.

जमशेदपुर में रह कर कार्यालय चलाना नहीं है. कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन सिंह ने दूरभाष पर बताया कि उनकी आंख में एलर्जी होने से वे शनिवार को कार्यालय नहीं आ पाये. डॉक्टर के पास जांच के लिए गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola